📅 Saturday, 25 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
दुर्ग में खूनी खेल : फेसबुक प्रेम ने उजाड़ा आरक्षक का परिवार, महिला ने चाकू से गोदकर पत्नी और मासूम बेटे की हत्या नक्सल सरेंडर की जांच होगी सख्त, छत्तीसगढ़ सरकार ने एसपी को दिए विशेष अधिकार तिल्दा-नेवरा में बिजली वायर चोरी करने वाले संगठित गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : दुर्ग में नशीली सिरप रैकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार दुर्ग में खूनी खेल : फेसबुक प्रेम ने उजाड़ा आरक्षक का परिवार, महिला ने चाकू से गोदकर पत्नी और मासूम बेटे की हत्या नक्सल सरेंडर की जांच होगी सख्त, छत्तीसगढ़ सरकार ने एसपी को दिए विशेष अधिकार तिल्दा-नेवरा में बिजली वायर चोरी करने वाले संगठित गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : दुर्ग में नशीली सिरप रैकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, 19 केंद्रों पर 4917 पर…
कलेक्टर ने केंद्राध्यक्षों की बैठक ली
कलेक्टर ने केंद्राध्यक्षों की बैठक ली
सरकारी सूचना

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, 19 केंद्रों पर 4917 परीक्षार्थी होंगे शामिल,  कलेक्टर ने सख्त सुरक्षा और नकलविहीन व्यवस्था के दिए निर्देश

महासमुंद जिले में छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड के उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को एक पाली में सुबह 10:00 से 12:15 बजे तक होगा। इसमें 19 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4917 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है, जिसमें फ्रिस्किंग, वीडियोग्राफी, पुलिस निगरानी, जैमर और उड़नदस्ता दल शामिल हैं। अभ्यर्थियों को 9:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
25 Apr 2026, 11:16 AM
📍 महासमुंद
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार 26 अप्रैल  2026 को महासमुंद जिले में एक पाली में किया जाएगा। परीक्षा का समय प्रातः 10ः00 बजे से 12ः15 बजे तक निर्धारित है। जिसमें जिले के 19 निर्धारित परीक्षा केंद्रों में कुल 4917 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज परीक्षार्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू परीक्षा संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्रों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों एवं केंद्राध्यक्षों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, नोडल अधिकारी सृष्टि चंद्राकर, पर्यवेक्षक एवं केंद्राध्यक्ष मौजूद थे।

कड़ाई से चेकिंग के निर्देश 

कलेक्टर लंगेह ने कहा कि परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण सुनिश्चित किया जाए। प्रवेश द्वार पर व्यापम द्वारा जारी निर्देशानुसार कड़ाई से चेकिंग व्यवस्था हो तथा प्रतिबंधित सामग्री बिल्कुल न ले जाने दी जाए। परीक्षार्थियों के प्रवेश, बैठक व्यवस्था एवं प्रश्नपत्र वितरण में समय पालन का विशेष ध्यान रखा जाए। परीक्षा केंद्रों में पेयजल व प्राथमिक उपचार जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध रहें। 

पुलिस पेट्रोलिंग दल भी तैनात

नकल या अनुचित साधनों के किसी भी प्रयोग पर कड़ी निगरानी के लिए अभ्यर्थियों की फ्रिक्सिंग और वीडियोग्राफी की जाएगी तथा पुलिस पेट्रोलिंग दल भी तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया में पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता और संयम का पालन कर परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं।

निर्धारित समय पर पहुंचे केंद्र 

कलेक्टर ने अभ्यर्थियों को सलाह देते हुए कहा कि परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व प्रातः 9ः30 बजे बंद कर दिया जाएगा। तत्पश्चात परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश निषेध रहेगा। सभी अभ्यर्थी समय का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केन्द्रों में पहुंचना सुनिश्चित करें। जिससे फ्रिस्किंग (सुरक्षा जांच) एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

उड़नदस्ता दल का गठन

व्यापम के निर्देशानुसार परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण और केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने  तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। जिले में 19 परीक्षा केन्द्रों के लिए (प्रत्येक 12 अभ्यर्थी के लिए 1 वीक्षक) कुल 410 वीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मोबाईल फोन, वाई फाई और अन्य संचार उपकरण को ब्लॉक करने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा प्रत्येक कक्ष के लिए जैमर उपकरण की व्यवस्था तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों में फ्रिक्सिंग एवं सुरक्षा संबंधी कार्य के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश ग्लैमर/सिनेमा खेल धर्म समाज 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें