Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कृषि विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, र…
कृषि विभाग की समीक्षा बैठक
कृषि विभाग की समीक्षा बैठक

कृषि विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, रबी 2025-26 एवं खरीफ 2026 की तैयारियों पर मंथन

महासमुंद कृषि विभाग में संयुक्त संचालक कृषि श्री गयाराम की अध्यक्षता में रबी 2025-26 और खरीफ 2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बीज व उर्वरक की गुणवत्ता जांच, फार्मर आईडी (एग्रीस्टैक) के लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और किसानों को डिजिटल उर्वरक सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। साथ ही हरी खाद, मूंग, ढेंचा, सनई, नील हरित काई और नैनो उर्वरकों जैसे वैकल्पिक एवं जैविक साधनों को बढ़ावा देने की रणनीति पर चर्चा हुई। जिले में नील हरित काई उत्पादन को बढ़ाने के लिए नए टैंकों में कार्य शुरू करने और प्रगतिशील किसानों के प्रयासों की जानकारी साझा की गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 May 2026, 12:23 PM · अपडेट: 25 May 2026, 11:30 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कृषि विभाग महासमुंद में आज संयुक्त संचालक कृषि श्री गयाराम की अध्यक्षता में रबी वर्ष 2025-26 तथा खरीफ वर्ष 2026 के कार्यक्रम निर्धारण एवं तैयारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं खरीफ सीजन की तैयारियों की एजेंडावार समीक्षा की गई।

बीज एवं उर्वरक गुणवत्ता तथा योजनाओं की समीक्षा

बैठक में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को वितरित किए जाने वाले बीज एवं उर्वरकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु नियमित नमूना जांच कराने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लंबित फार्मर आईडी (एग्रीस्टैक) प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के लिए सुशासन तिहार एवं शिविरों के माध्यम से शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को ऑनलाइन माध्यम से उर्वरक प्राप्त करने में सुविधा हो सके। 

वैकल्पिक उर्वरक उपयोग एवं जैविक विकल्पों पर चर्चा

खरीफ वर्ष 2026 के लिए रासायनिक उर्वरकों के वैकल्पिक उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरी खाद, मूंग, ढेंचा, सनई, नील हरित काई एवं नैनो उर्वरकों के उपयोग एवं उनके लाभों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान शासकीय कृषि प्रक्षेत्र बरंतुगा के प्रक्षेत्र प्रबंधक द्वारा जानकारी दी गई कि 22 टैंकों में नील हरित काई उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। वहीं, विकासखंड बसना के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने प्रगतिशील कृषक श्री अर्तयामी प्रधान द्वारा स्वयं के दो टैंकों में नील हरित काई उत्पादन किए जाने की जानकारी दी।

फील्ड मॉनिटरिंग एवं बीज उत्पादन कार्यक्रम

संयुक्त संचालक कृषि ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र स्तर पर सतत मॉनिटरिंग करते हुए किसानों के बीच हरी खाद एवं नील हरित काई के उपयोग को अधिक से अधिक बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 वर्ष के भीतर विकसित उन्नत किस्मों के चयन एवं अधिकाधिक बीज उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से किसानों को जोड़ने पर जोर दिया।

उर्वरक उपलब्धता, भंडारण एवं जागरूकता अभियान

बैठक में खरीफ वर्ष 2026 हेतु जिले में रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण, वितरण एवं शेष स्टॉक की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। किसानों को अग्रिम उर्वरक उठाव एवं डीएपी खाद के वैकल्पिक उपयोग के प्रति जागरूक करने के निर्देश मैदानी अमले को दिए गए। इसके अलावा महासमुंद जिले के प्रगतिशील कृषकों द्वारा उत्पादित सुगंधित एवं फोर्टिफाइड चावल की पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं निर्यात को बढ़ावा देने पर भी विशेष चर्चा की गई। 
बैठक में उप संचालक कृषि महासमुंद, अनुविभागीय कृषि अधिकारी महासमुंद, सरायपाली, सहायक मृदा परीक्षण अधिकारी महासमुंद, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी एवं संबंधित शाखाओं के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें