Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद खट्टी के जंगल में पत्थर से कुचलकर युवक की नृशंस ह…
प्रकाश पटेल
प्रकाश पटेल
महासमुंद

खट्टी के जंगल में पत्थर से कुचलकर युवक की नृशंस हत्या, सुबह लहूलुहान हालत में मिला शव

महासमुंद के खट्टी जंगल में 22 वर्षीय प्रकाश पटेल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले गले पर चाकू से वार किया और फिर पत्थर से सिर कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस कॉल डिटेल और संदिग्धों के आधार पर जांच में जुटी है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 06 Apr 2026, 08:58 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम खट्टी के जंगल में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक युवक का क्षत-विक्षत शव पेड़ के नीचे पड़ा देखा। हत्यारों ने युवक की इतनी बेरहमी से हत्या की थी कि उसका चेहरा पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक की पहचान प्रकाश पटेल (22), निवासी ग्राम खैराभांठा (गायत्री मंदिर के पास) के रूप में हुई है। प्रकाश महासमुंद में एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में मैकेनिक का काम करता था। हत्या की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हत्यारों ने युवक के सिर को भारी पत्थर से कुचल दिया था और गले पर चाकू से जानलेवा हमला किया था, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, प्रकाश रविवार को काम पर गया था और हाफ टाइम की छुट्टी लेकर दोस्तों के साथ निकला था। शाम करीब 6 बजे वह घर लौटा और रात 11 बजे तक उसे गांव के गायत्री मंदिर के पास देखा गया था। परिजनों ने बताया कि उसी दिन प्रकाश और उसके एक दोस्त की किसी बात को लेकर किसी अन्य व्यक्ति से कहासुनी हुई थी। रात करीब 11:30 बजे जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने फोन लगाया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। सुबह सीधे उसकी मौत की खबर मिली।
पुलिस तफ्तीश में जुटी
महासमुंद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस उन दोस्तों और संदिग्धों की तलाश कर रही है, जिनके साथ रविवार को प्रकाश का विवाद हुआ था। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के जरिए आखिरी लोकेशन और संपर्क में रहे लोगों की जानकारी निकाली जा रही है।

प्रथम दृष्टया यह आपसी रंजिश या विवाद का मामला लग रहा है। युवक के सिर और गले पर गंभीर चोटें हैं। संदेहियों से पूछताछ जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
थाना प्रभारी, महासमुंद थाना राजीव नाहर

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें