Saturday, 25 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
दुर्ग स्टेशन हादसा : चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरकर एरिया मैनेजर की मौत गैंग का पर्दाफाश : पहले मांगते थे भगवान से माफी फिर करते थे चोरी, 6 गिरफ्तार, 10 थानों की पुलिस को थी तलाश एक्शन : AI की मदद से फैलाई मगरमच्छ की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायिक रिमांड : वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, रायगढ़ से आरोपी गिरफ्तार जंतर-मंतर हलचल : सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी का सख्त रुख, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखित में मिले हां या ना बड़ी कार्रवाई : कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा, सरकंडा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार दुर्ग स्टेशन हादसा : चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरकर एरिया मैनेजर की मौत गैंग का पर्दाफाश : पहले मांगते थे भगवान से माफी फिर करते थे चोरी, 6 गिरफ्तार, 10 थानों की पुलिस को थी तलाश एक्शन : AI की मदद से फैलाई मगरमच्छ की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायिक रिमांड : वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, रायगढ़ से आरोपी गिरफ्तार जंतर-मंतर हलचल : सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी का सख्त रुख, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखित में मिले हां या ना बड़ी कार्रवाई : कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा, सरकंडा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम खनन का खुलासा : बिलासपुर में अवैध रेत कारोबार पर …
अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई दौरान जब्त मशीनें
अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई दौरान जब्त मशीनें

खनन का खुलासा : बिलासपुर में अवैध रेत कारोबार पर बड़ी रेड, ऑपरेटर मौके से फरार

बिलासपुर जिले में खनिज विभाग की केंद्रीय उड़नदस्ता टीम ने मध्यरात्रि औचक निरीक्षण कर शिवनाथ नदी में चल रहे अवैध रेत उत्खनन का खुलासा किया। ग्राम उदईबंध और अमलडीहा क्षेत्र में मशीनों से हो रहे अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए तीन चैन माउंटेन मशीनें जब्त कर सील की गईं। विभाग ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करते हुए अवैध खनन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 May 2026, 01:01 PM
रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग का अभियान लगातार तेज़ी से जारी है। केंद्रीय उड़नदस्ता और जिला स्तरीय जांच दल विभिन्न जिलों में खनन क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रहे हैं तथा अवैध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग के सचिव और संचालक के निर्देश पर केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने बिलासपुर जिले में देर रात औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पचपेड़ी तहसील के ग्राम उदईबंध और अमलडीहा क्षेत्र में शिवनाथ नदी के भीतर मशीनों के जरिए अवैध रेत उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया।

मौके पर मिली तीन चैन माउंटेन मशीनें

निरीक्षण के दौरान अवैध उत्खनन में लगी तीन चैन माउंटेन मशीनें मौके पर पाई गईं। जांच दल को देखते ही मशीन ऑपरेटर मशीनों को वहीं छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में लिया।

खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई

खनिज विभाग ने खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत ग्राम उदईबंध में दो और अमलडीहा में एक मशीन को जब्त कर सील कर दिया। साथ ही संबंधित पक्षों को जवाब प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी कर मशीनों के मुख्य द्वार पर चस्पा किया गया। कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि शासन को राजस्व हानि पहुंचाने वाली अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें