Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम दुर्ग खूनी वारदात : राजीव नगर के युवक की हत्या, गर्लफ्र…
गर्लफ्रेंड विवाद के बाद युवक की हत्या
गर्लफ्रेंड विवाद के बाद युवक की हत्या
दुर्ग

खूनी वारदात : राजीव नगर के युवक की हत्या, गर्लफ्रेंड बना विवाद का कारण

दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। केजू राइस मिल के पास देर रात पांच युवकों ने 20 वर्षीय जितेश ठाकुर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हमले में राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद होने की बात स्वीकार की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 May 2026, 03:46 PM
दुर्ग

दुर्ग शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देर रात खूनी संघर्ष में बदल गया। इस सनसनीखेज वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार राजीव नगर निवासी जितेश ठाकुर (20 वर्ष) अपने साथियों राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर के साथ देर रात बाहर निकला था। 

्इरसी दौरान केजू राइस मिल के पास पहले से मौजूद कुछ युवकों के साथ उनका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह एक युवती से बातचीत करना था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने धारदार हथियार और डंडों से हमला कर दिया। 

हमले में जितेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक युवक की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज आरोग्यं हॉस्पिटल में जारी है।

CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और देर रात से ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। लगातार दबिश और पूछताछ के बाद सुबह होते-होते पुलिस ने हत्या के मामले में शामिल पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि विवाद गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना में इस्तेमाल हथियारों की तलाश की जा रही है।

इलाके में तनाव, पुलिस जांच जारी

हत्या की इस घटना के बाद राजीव नगर और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके में गश्त बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें