Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत : पीएलएफएस 2025 में छत…
रोजगार के अवसर
रोजगार के अवसर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत : पीएलएफएस 2025 में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, बेरोजगारी घटी

पीएलएफएस 2025 के अनुसार छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर घटकर 2.3% हो गई है, जो राष्ट्रीय औसत से कम है। यह सुधार राज्य की मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि-आधारित गतिविधियों, वनोपज खरीदी, स्व-सहायता समूहों, कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं का परिणाम माना जा रहा है। नई औद्योगिक नीति और बढ़ते निवेश से रोजगार के नए अवसर भी बने

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 May 2026, 03:07 PM · अपडेट: 25 May 2026, 11:30 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे पीएलएफएस 2025 के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर घटकर 2.3 प्रतिशत पर आ गई है। यह राष्ट्रीय औसत की तुलना में काफी कम है और राज्य की आर्थिक मजबूती तथा रोजगार सृजन की दिशा में किए गए प्रयासों को दर्शाता है। राज्य की मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगारोन्मुखी नीतियां और जनकल्याणकारी योजनाएं इस सुधार के प्रमुख कारण मानी जा रही हैं। 

सरकार का फोकस केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों को सम्मानजनक आजीविका, स्थायी आय और आत्मनिर्भरता से जोड़ने पर रहा है। प्रदेश में कृषि, वनोपज संग्रहण, लघु एवं कुटीर उद्योग तथा स्वरोजगार आधारित गतिविधियों ने रोजगार के अवसरों को मजबूत किया है। समर्थन मूल्य पर वनोपज खरीदी, स्व-सहायता समूहों का विस्तार और ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देने से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

कौशल विकास और पलायन में कमी

कौशल विकास कार्यक्रमों, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण और स्थानीय स्तर पर योजनाबद्ध रोजगार सृजन से युवाओं और महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण मिला है। इसके परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन में कमी आई है और गांवों में ही रोजगार के अवसर बढ़े हैं। राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति के सकारात्मक परिणाम अब दिखने लगे हैं। प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना हो रही है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। 

सरकार ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन बनाकर विकास को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य हर युवा, किसान, महिला और श्रमिक को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनहितकारी योजनाओं और रोजगारोन्मुखी नीतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश के अग्रणी विकासशील राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें