Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम जनगणना कार्य संपन्न : प्रगणकों का स्थानीय नागरिको…
जनगणना कार्य संपन्न
जनगणना कार्य संपन्न

जनगणना कार्य संपन्न : प्रगणकों का स्थानीय नागरिकों ने किया आत्मीय स्वागत

राजिम के वार्ड क्रमांक 6 में भीषण गर्मी के बीच जनगणना प्रगणकों द्वारा ऑनलाइन जनगणना कार्य लगभग 5 मिनट में सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिक लाला साहू ने प्रगणकों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें सहयोग दिया और कार्य के बाद सम्मानपूर्वक विदा किया। प्रगणक ने भी जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में सहभागिता को गर्व का विषय बताया और नागरिकों से सहयोग की सराहना की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 May 2026, 01:10 PM · अपडेट: 26 Jun 2026, 11:03 PM
राजिम
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

भारत की जनगणना वर्ष 2026–27 का कार्य 1 मई से प्रारंभ होकर 31 मई तक चलेगा। इसी क्रम में नगर पंचायत राजिम के वार्ड क्रमांक 6 में नियुक्त जनगणना प्रगणक डोमन सोनकर एवं सुरेश कंडरा ने भीषण गर्मी में दोपहर राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू के निवास मकान क्रमांक 399, जनगणना मकान क्रमांक 193 पर पहुँचकर जनगणना कार्य संपन्न किया। प्रगणकों के घर पहुँचते ही साहू ने उनका आत्मीय स्वागत किया। सबसे पहले उन्हें ठंडा पानी पिलाया गया तथा चाय से सत्कार किया गया। इसके पश्चात जनगणना प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। प्रगणक डोमन सोनकर ने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन जनगणना प्रक्रिया प्रारंभ की। जनगणना में कुल 34 प्रश्न शामिल थे, जिनमें मकान की स्थिति, रहन-सहन, कमरों की संख्या, परिवार के सदस्यों की संख्या तथा परिवार मुखिया का नाम आदि प्रमुख बिंदु शामिल रहे।

जाति संबंधी जानकारी एवं अन्य विवरण

जाति संबंधी कॉलम 13 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य—ये तीन विकल्प उपलब्ध थे। इस पर साहू द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में प्रगणक ने स्पष्ट किया कि पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग की जातियों को भी अन्य विकल्प में ही दर्ज किया जा रहा है। आगे पेयजल, शौचालय, नाली, रसोई गैस, टीवी, मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, रेडियो, कार-मोटरसाइकिल जैसी सुविधाओं तथा उपभोग किए जाने वाले अनाज गेहूं, चावल से संबंधित जानकारी भी ली गई। पूरी प्रक्रिया लगभग 5 मिनट में ऑनलाइन सबमिट कर पूर्ण की गई। जनगणना कार्य समाप्त होने के बाद साहू ने प्रगणकों से उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली।

प्रगणकों का अनुभव एवं विचार

प्रगणक डोमन सोनकर ने बताया कि वे स्थानीय होने के कारण लोगों का सहयोग मिलता है, सभी सम्मानपूर्वक व्यवहार करते हैं और किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में सहभागी बनना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है। अंत में, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने नागरिकों से अपील की कि भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में जनगणना जैसे राष्ट्रीय दायित्व का निर्वहन कर रहे प्रगणकों का सम्मान करें। उनके घर पहुँचने पर एक गिलास पानी पिलाएँ, बैठने के लिए कुर्सी दें और पूरी सहयोग भावना के साथ जनगणना कार्य में सहभागिता निभाएँ तथा नागरिक कर्तव्य बोध का पालन करें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें