📅 Monday, 04 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
परिवर्तन की आहट : बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों में भाजपा को प्रचंड बहुमत, टीएमसी पिछड़ी भ्रष्टाचार का आरोप : भाजपा का जोरदार हल्लाबोल, माइक छीनने पर भड़के कार्यकर्ता सड़क हादसा : दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की दर्दनाक मौत, स्टीयरिंग में फंसा रहा शव बंगाल चुनाव परिणाम : आज तय होगा सत्ता का भविष्य, भाजपा की बढ़त सड़क हादसा : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में कार गिरने से रायपुर के 4 युवकों की मौत शादी का झांसा : कृषि विस्तार अधिकारी को उम्रकैद, कोर्ट ने कहा- धोखा देकर शोषण अक्षम्य परिवर्तन की आहट : बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों में भाजपा को प्रचंड बहुमत, टीएमसी पिछड़ी भ्रष्टाचार का आरोप : भाजपा का जोरदार हल्लाबोल, माइक छीनने पर भड़के कार्यकर्ता सड़क हादसा : दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की दर्दनाक मौत, स्टीयरिंग में फंसा रहा शव बंगाल चुनाव परिणाम : आज तय होगा सत्ता का भविष्य, भाजपा की बढ़त सड़क हादसा : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में कार गिरने से रायपुर के 4 युवकों की मौत शादी का झांसा : कृषि विस्तार अधिकारी को उम्रकैद, कोर्ट ने कहा- धोखा देकर शोषण अक्षम्य
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना जनगणना : मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य में तेजी…
जनगणना कार्य का निरीक्षण
जनगणना कार्य का निरीक्षण
सरकारी सूचना

जनगणना : मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य में तेजी, प्रशासन की सतत निगरानी

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य जारी है। प्रशासन द्वारा कलेक्टर के मार्गदर्शन में लगातार निगरानी और निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर प्रगणकों को निर्देश और तकनीकी सहायता दी जा रही है। जिले में निर्धारित 1992 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में से अधिकांश में कार्य शुरू हो चुका है और कुछ ब्लॉकों में कार्य पूर्ण भी हो गया है। प्रशासन इस कार्य को समयबद्ध, सटीक और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
04 May 2026, 10:46 AM
📍 महासमुंद
जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य जिले में 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में सतत निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में अपर कलेक्टर सचिन भुतड़ा द्वारा जिले के विभिन्न चार्जों का दौरा कर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया गया तथा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। 
साथ ही जनगणना निदेशालय से सहायक संचालक मनोज कुमार महिलांगे एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी संजय कुमार साहू द्वारा भी जिले के सभी चार्जों का भ्रमण कर प्रगणकों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। वे प्रगणकों के साथ घर-घर जाकर भवन गणना कार्य का भी निरीक्षण कर रहे हैं।

हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों की प्रगति स्थिति

जिले में कुल 1992 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLBs) निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 1561 ब्लॉकों में कार्य प्रारंभ हो चुका है। वहीं 03 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पूर्ण कार्यों में महासमुंद तहसील के ग्रामीण चार्ज अंतर्गत HLB-48 (जलकी), पिथौरा ग्रामीण चार्ज अंतर्गत HLB-249 (ग्राम कारीडोंगर) तथा नगर चार्ज पिथौरा के एक वार्ड का कार्य शामिल है।

प्रशासन की सतत निगरानी एवं प्रयास

प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को सुचारू, सटीक एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें