Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति की आवाज बनेगा बस्तर, 164 सदस्यीय…
बस्तर का 164 सदस्यीय दल दिल्ली रवाना, राष्ट्रपति से करेगा मुलाकात
बस्तर का 164 सदस्यीय दल दिल्ली रवाना, राष्ट्रपति से करेगा मुलाकात
राज्य सरकार

जनजातीय संस्कृति की आवाज बनेगा बस्तर, 164 सदस्यीय दल राष्ट्रपति से करेगा संवाद

बस्तर की जनजातीय संस्कृति और बदलते स्वरूप को देश के सामने रखने के लिए 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना हुआ है। दल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर बस्तर की परंपराओं, विकास और शांति की नई कहानी साझा करेगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Jul 2026, 05:18 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 01:04 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सामाजिक परंपराओं और बदलते स्वरूप को देश के सामने रखने के उद्देश्य से बस्तर का 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। इस दल में परगना मांझी, चालाकी, समाज प्रमुख, बस्तर पंडुम-2026 से जुड़े जनजातीय युवा कलाकार, समाज प्रतिनिधि और पद्मश्री सम्मान प्राप्त लोग शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेगा और उन्हें बस्तर की गौरवशाली संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक व्यवस्था से रूबरू कराएगा। 

राष्ट्रपति के सामने रखेगा नए बस्तर की तस्वीर 

प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति के सामने बस्तर के बदलते स्वरूप की जानकारी साझा करेगा। सदस्य बताएंगे कि कभी हिंसा और नक्सलवाद के कारण चर्चा में रहने वाला क्षेत्र अब शांति, विकास और विश्वास के नए दौर की ओर बढ़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल यह संदेश देगा कि बस्तर के युवा अपनी संस्कृति, प्रतिभा और मेहनत के दम पर देशभर में नई पहचान बना रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल शासन की विकास योजनाओं और सुरक्षा बलों के प्रयासों से नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलताओं की जानकारी भी राष्ट्रपति को देगा। सदस्यों का कहना है कि इन प्रयासों के कारण बस्तर में शिक्षा, पर्यटन, रोजगार और आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। अब बस्तर की पहचान केवल प्राकृतिक सुंदरता और जनजातीय विरासत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र शांति, लोकतांत्रिक भागीदारी और विकास की नई कहानी भी लिख रहा है।

बस्तरवासियों की ओर से राष्ट्रपति को देंगे धन्यवाद 

प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति के प्रति बस्तरवासियों की ओर से आभार व्यक्त करेगा। सदस्य बताएंगे कि आज का बस्तर अवसरों, आत्मविश्वास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बस्तर के युवा देश को यह संदेश देंगे कि यह क्षेत्र अब भय नहीं, बल्कि उम्मीद और विकास की पहचान बन चुका है। 

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी प्रतिनिधिमंडल को शुभकामनाएं 

दिल्ली रवाना हुए प्रतिनिधिमंडल को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दल केवल बस्तर का नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन तक बस्तर की लोकसंस्कृति, रीति-रिवाज और सामाजिक मूल्यों की आवाज पहुंचना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। 

बदल रहा है बस्तर, बढ़ रहे हैं नए अवसर 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आज का बस्तर तेजी से बदल रहा है। जो क्षेत्र कभी नक्सलवाद की चुनौती के लिए जाना जाता था, वह अब शांति, विकास, शिक्षा, पर्यटन, खेल और सांस्कृतिक पहचान के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवा राष्ट्रपति भवन तक पहुंचकर देश के सामने इस सकारात्मक बदलाव की तस्वीर पेश करेंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति के सामने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में मिले सहयोग और देश के नेतृत्व के प्रति बस्तरवासियों की ओर से धन्यवाद व्यक्त करेगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरे देश को संदेश देगी कि बस्तर अब डर और हिंसा की नहीं, बल्कि विश्वास, विकास, संस्कृति और नए अवसरों की पहचान बन रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें