Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम जनसमस्या शिविर : ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्व…
सुशासन तिहार का प्रभावी आयोजन
सुशासन तिहार का प्रभावी आयोजन

जनसमस्या शिविर : ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान एवं हितग्राहियों को मिला लाभ

पिथौरा विकासखंड के ग्राम सलडीह में प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 May 2026, 11:57 AM · अपडेट: 25 May 2026, 11:30 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम सलडीह में गत दिवस जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष ऊषा धृतलहरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सीताराम सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य जगमोती भोई, सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे उपस्थित थे। 

शिविर में जनपद अध्यक्ष ऊषा धृतलहरे ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप राज्य में सुशासन व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने शासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुशासन शिविरों के माध्यम से प्रशासन सीधे गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है, जिससे ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही त्वरित समाधान उपलब्ध हो रहा है।

 जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिन्हा ने कहा कि शासन की योजनाएं अब सीधे गांव-गांव तक पहुंच रही हैं तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल रहा है। सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। शासन का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी तरह अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक रहने तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

शिविर में सतपाल सिंह छाबड़ा, भारती अग्रवाल, कंवलजीत छाबड़ा, मथामणी बढ़ई, विधायक प्रतिनिधि हरप्रसाद पटेल, नरेंद्र बोरे, कृष्ण कुमार साहू, हलधर साव, सरपंच हेमंत ठाकुर, कमलेश डड़सेना, विजय चौधरी सहित एसडीएम बजरंग वर्मा, तहसीलदार मनीषा देवांगन, जनपद पंचायत सीईओ योगेश्वरी बर्मन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच-सचिव तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित होकर अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन दिए। 

जाॅब कार्ड और सम्मान पत्र वितरण 
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा के अंतर्गत 5 श्रमिकों को जॉब कार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 5 लखपति दीदी को सम्मान पत्र एवं 2 स्व-सहायता समूहों को 4 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया। इसी तरह शिक्षा विभाग द्वारा 2 दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग ने 7 गर्भवती महिलाओं को प्रोटीन किट एवं राजस्व विभाग द्वारा हितग्राहियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

अन्य ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजन एवं आगामी कार्यक्रम

इसी तरह आज पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरनईदादर, ग्राम पंचायत आंवराडबरी बागबाहरा एवं ग्राम पंचायत केना सरायपाली में भी शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्रामीणजनों की समस्याओं का निराकरण एवं हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उल्लेखनीय है कि 15 मई 2026 को महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोंगरा में, पिथौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढ़ीपार, बसना अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर एवं सरायपाली नगरपालिका परिषद् में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें