Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन हाईप्रोफाइल जुआ : पुलिस की रेड में 12 गिरफ्तार, 20 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 4 फरार बड़ा एक्शन : अंतर्राज्यीय पारधी गैंग सहित तीन शातिर चोर गिरोह बेनकाब, लाखों के सोने-चांदी के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन हाईप्रोफाइल जुआ : पुलिस की रेड में 12 गिरफ्तार, 20 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 4 फरार बड़ा एक्शन : अंतर्राज्यीय पारधी गैंग सहित तीन शातिर चोर गिरोह बेनकाब, लाखों के सोने-चांदी के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम अतिथि डिजिटल बैंकिंग : एसबीआई में ग्राहकों को दी रही आध…
कीर्तिमान कार्यालय में SBI के शाखा प्रबंधक बिजेंद्रकुमार
कीर्तिमान कार्यालय में SBI के शाखा प्रबंधक बिजेंद्रकुमार
अतिथि

 डिजिटल बैंकिंग : एसबीआई में ग्राहकों को दी रही आधुनिक सुविधाओं पर मैनेजर बिजेंद्र कुमार ने दी जानकारी

भारतीय स्टेट बैंक के महासमुंद कलेक्टोरेट शाखा के मैनेजर बिजेंद्र कुमार ने कीर्तिमान कार्यालय पहुंचे, सामान्य विजिट के दौरान उन्होंने संस्था संस्थापक डॉ. नीरज गजेंद्र से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्राहकों को दी जा रही बैंकिंग सुविधाओं, डिजिटल सेवाओं और सुरक्षित लेनदेन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक अब डिजिटल बैंकिंग को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
07 May 2026, 02:34 PM
महासमुंद

ग्राहकों को सरल, सुरक्षित और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भारतीय स्टेट बैंक लगातार अपने प्रयासों को मजबूत कर रहा है। डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते दौर में बैंक अब ऑनलाइन लेनदेन, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दे रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक महासमुंद शाखा के मैनेजर BIJENDRA KUMAR का कीर्तिमान कार्यालय आगमन हुआ, जहां उन्होंने कीर्तिमान के संस्थापक डॉ. नीरज गजेंद्र से सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान बैंकिंग सेवाओं और ग्राहक सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। शाखा प्रबंधक बिजेंद्र कुमार ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक अपने खाताधारकों को बेहतर और तेज सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार तकनीकी रूप से खुद को अपडेट कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में डिजिटल बैंकिंग सुविधा सबकी आवश्यकता बन चुकी है। लोग अब घर बैठे ही मोबाइल फोन के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं, जिससे समय की बचत होने के साथ-साथ पारदर्शिता भी बढ़ी है।

उन्होंने बताया कि बैंक की ओर से इंटरनेट बैंकिंग, योनो ऐप, यूपीआई ट्रांजेक्शन, एटीएम सेवाएं, ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, डिजिटल पासबुक और विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन भुगतान सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को साइबर सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक की प्राथमिकता है कि प्रत्येक ग्राहक डिजिटल सेवाओं का आत्मविश्वास के साथ उपयोग कर सके।

बिजेंद्र कुमार ने यह भी कहा कि ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। बैंक कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग और ऑनलाइन भुगतान प्रणाली की जानकारी दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग नकदी रहित लेनदेन को अपनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में डिजिटल बैंकिंग आम लोगों की दैनिक जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएगी।

इस अवसर पर डॉ. नीरज गजेंद्र ने कहा कि बदलते समय में बैंकिंग क्षेत्र में तकनीक का विस्तार लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाओं के माध्यम से अब दूरस्थ क्षेत्रों के लोग भी आसानी से बैंकिंग सुविधाओं से जुड़ पा रहे हैं। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ग्राहकों को दी जा रही सुविधाओं और जागरूकता प्रयासों की सराहना की। 

 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें