📅 Thursday, 23 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
तकनीकी अभियान : CEIR पोर्टल की मदद से 90 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए मोबाइल मोहन नगर में अवैध हुक्का और ई-सिगरेट कारोबार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : रेलवे रूट से हो रही नशे की तस्करी, गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार मतदान केंद्र पर बवाल : मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान हिंसा, टीएमसी-हुमायूं कबीर समर्थक भिड़े हिंसक झड़प : तेलीबांधा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, हालत गंभीर ईवीएम में बंद नेताओं की किस्मत : पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान शुरू, पहले चरण में जनता में दिखा भारी उत्साह तकनीकी अभियान : CEIR पोर्टल की मदद से 90 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए मोबाइल मोहन नगर में अवैध हुक्का और ई-सिगरेट कारोबार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : रेलवे रूट से हो रही नशे की तस्करी, गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार मतदान केंद्र पर बवाल : मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान हिंसा, टीएमसी-हुमायूं कबीर समर्थक भिड़े हिंसक झड़प : तेलीबांधा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, हालत गंभीर ईवीएम में बंद नेताओं की किस्मत : पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान शुरू, पहले चरण में जनता में दिखा भारी उत्साह
W 𝕏 f 🔗
होम अतिथि डिजिटल युग : बदलते दौर में शिक्षा का नया आधार बना…
कीर्तिमान कार्यालय में श्री सांई कोचिंग के डायरेक्टर्स
कीर्तिमान कार्यालय में श्री सांई कोचिंग के डायरेक्टर्स
अतिथि

डिजिटल युग : बदलते दौर में शिक्षा का नया आधार बना सोशल मीडिया, एआई से सशक्त हो रहे छात्र

सोशल मीडिया और एआई ने शिक्षा को अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बना दिया है। छोटे शहरों के छात्रों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे बड़े शहरों के छात्रों के समान संसाधनों का लाभ उठाकर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। सांई कोचिंग के डायरेक्टर द्वय डॉ. रंजना दुबे और लव दुबे दोनों का मानना है कि शिक्षा के क्षेत्र में इस डिजिटल परिवर्तन को अपनाना समय की मांग है। यदि छात्र और अभिभावक इन आधुनिक साधनों का सही उपयोग करें, तो निश्चित रूप से बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
19 Apr 2026, 07:40 PM
📍 महासमुंद

डिजिटल युग में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। पारंपरिक पढ़ाई के तरीकों के साथ अब सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे आधुनिक माध्यम भी छात्रों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में श्री सांई कोचिंग की डायरेक्टर द्वय डॉ. रंजना दुबे और लव दुबे ने कीर्तिमान के जनरल मैनेजर गिरधारी राजू साहू से मुलाकात के दौरान शिक्षा के बदलते आयामों पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ. रंजना का मानना है कि आज सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है, यह जानकारी के आदान-प्रदान का एक सशक्त प्लेटफॉर्म बन चुका है। महानगरों में जहां शैक्षणिक और व्यावसायिक सूचनाएं बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित होती हैं, वहीं छोटे शहरों और कस्बों में इसकी कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि ऐसे में कीर्तिमान जैसे प्लेटफॉर्म की पहल सराहनीय है, जिसने इस अंतर को काफी हद तक पाटने का कार्य किया है।

उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अब डिजिटल संसाधनों का उपयोग अनिवार्य हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए ताजा जानकारी और अपडेट मिलते हैंविशेषज्ञों के मार्गदर्शन और रणनीतियों तक भी सीधी पहुंच संभव हो पाती है। इससे छात्रों की तैयारी अधिक प्रभावी और लक्ष्य केंद्रित बनती है।

लव दुबे ने बताया कि उनके संस्थान में नीट, जेईई, आईसीएआर, सीयूईटी, पीएटी और एनडीए जैसी प्रमुख परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र अध्ययनरत हैं। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी माहौल में पारंपरिक नोट्स पर्याप्त नहीं हैं, छात्रों को समय के साथ भी चलना होगा। एआई आधारित टूल्स, ऑनलाइन टेस्ट सीरीज, वीडियो लेक्चर और डिजिटल एनालिटिक्स जैसे संसाधन छात्रों की तैयारी को नई दिशा दे रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि एआई के माध्यम से छात्रों की कमजोरियों का विश्लेषण कर उन्हें व्यक्तिगत मार्गदर्शन देना अब संभव हो गया है। इससे छात्र अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें सुधार सकते हैं और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया के जरिए करियर विकल्पों की जानकारी, कॉलेजों की अपडेट और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं भी आसानी से प्राप्त हो जाती हैं।

 

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश ग्लैमर/सिनेमा खेल धर्म समाज 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें