Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर
W 𝕏 f
होम महासमुंद तरबूज के नीचे छिपा गांजा: पायलेटिंग कार के साथ तस…
आरोपियों के साथ जब्त गांजा
आरोपियों के साथ जब्त गांजा
महासमुंद

तरबूज के नीचे छिपा गांजा: पायलेटिंग कार के साथ तस्करी, 6 आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। तस्कर तरबूज से लदे पिकअप वाहन में नीचे गांजा छिपाकर और आगे एक पायलेटिंग कार लगाकर उड़ीसा के संबलपुर से उत्तरप्रदेश के चित्रकूट तक तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 2 क्विंटल 25 किलो गांजा, दो वाहन और मोबाइल जब्त किए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 29 Mar 2026, 09:36 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पुलिस को चकमा देने गांजा तस्करो ने नई तरकीब अपनाते हुए तरबूज से लदे वाहन में तरबूज के नीचे गांजा को छिपाकर व एक  पायलेटिंग वाहन के पीछे-पीछे गांजा की तस्करी कि जा रही थी। लेकिन पुलिस की मजबूत सूचना तंत्र के सामने तस्करो की दोनों युक्ति भी काम नहीं आई और पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए, गांजा तस्करी में संलिफ्त 6 आरोपियों को  गिरफ्तार किया है।  उक्त गांजा को संबलपुर (उड़ीसा) से चित्रकूट (उत्तरप्रदेश) ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 क्विंटल 25 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
हिरासत में लेकर पूछताछ
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक पिकअप वाहन में अवैध गांजा लाया जा रहा है और उसके आगे-आगे एक कार पायलेटिंग कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 स्थित रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर जांच शुरू की। कुछ समय बाद संदिग्ध कार और उसके पीछे आ रही पिकअप वाहन को रोका गया। कार में चार व्यक्ति सवार थे, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इनके नाम सतीश गुप्ता पिता हरिशंकर गुप्ता(35), घनश्याम गुप्ता पिता रामलाल गुप्ता (35) दोनों निवासी चित्रकूट उप्र,सुरज गुप्ता पिता रमाकांत गुप्ता (24) और योगेश कुशवाहा पिता प्रकाश कुशवाहा (23) दोनों निवासी जिला बांदा उप्र बताए गए जो उत्तरप्रदेश के निवासी हैं। वहीं पिकअप वाहन में सवार चालक हरिबाबू वर्मा पिता नत्थू लाल वर्मा (40)और रामबाबू वर्मा गजराज वर्मा (48), दोनों निवासी नयागांव जिला सतना (मध्यप्रदेश) को भी गिरफ्तार किया गया।
गांजा बरामद
पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर तरबूज के नीचे प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह गांजा संबलपुर उड़ीसा से चित्रकूट उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजा के अलावा परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक ओडी 15 वी 4676, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है, तथा पायलेटिंग वाहन में प्रयुक्त हुंडई औरा कार क्रमांक यूपी 96 क्यू 3658, जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपये है, को जब्त किया है। इसके साथ ही आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 70 हजार रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 1 करोड़ 25 लाख 20 हजार रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध मादक द्रव्य एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 20(बी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।  यह संपूर्ण कार्रवाई एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई,

बरामदगी

  • पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
  • गांजा की अनुमानित कीमत: ₹1.12 करोड़
  • जब्त सामान में शामिल:
    • पिकअप वाहन (~₹5 लाख)
    • Hyundai Aura कार (~₹7 लाख)
    • 6 मोबाइल फोन (~₹70 हजार)
  • कुल जब्त संपत्ति: ₹1.25 करोड़ से अधिक
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें