Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर थाना घेराव : आरंग में कानून व्यवस्था पर सवाल, थान…
थाना घेराव
थाना घेराव
रायपुर

थाना घेराव : आरंग में कानून व्यवस्था पर सवाल, थाने के सामने मारपीट से मचा बवाल

आरंग थाना क्षेत्र में सतनामी समाज के एक युवक के साथ कथित गौ सेवकों द्वारा मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सैकड़ों लोग आरंग थाने पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने गोल्डी शर्मा और उसके साथियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन समाज के प्रतिनिधियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 May 2026, 03:54 PM · अपडेट: 23 May 2026, 02:04 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया, जब सैकड़ों की संख्या में सतनामी समाज के लोग आरंग थाने के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पूरे थाना परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील करना पड़ा। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा और उसके साथियों ने ग्राम गुदगुदा निवासी बलराम कुर्रे के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उसके साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट भी की। बताया जा रहा है कि यह विवाद कुछ दिन पहले भैंसों से भरे वाहन को पकड़ने की घटना के बाद से लगातार बढ़ रहा था। इसी पुराने विवाद ने शनिवार को नया रूप ले लिया।

सबसे गंभीर आरोप यह लगाया जा रहा है कि बलराम कुर्रे के साथ मारपीट की घटना आरंग थाने के ठीक सामने हुई। समाज के लोगों का कहना है कि यदि थाना परिसर के सामने ही इस तरह की घटना हो रही है, तो आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग आरंग पहुंचने लगे और देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों द्वारा बलराम कुर्रे के साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सतनामी समाज में भारी नाराजगी फैल गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आरोपी खुलेआम कानून हाथ में ले रहे हैं और उन्हें संरक्षण प्राप्त है।

सतनामी समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गोल्डी शर्मा और उसके साथियों पर कड़ी धाराओं में एफआईआर दर्ज करने तथा तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। समाज के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस आरोपियों के खिलाफ नरमी बरत रही है, जिससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ है।

प्रशासन और समाज के बीच बातचीत जारी

बिगड़ते हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण अभिषेक कुमार झा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरंग थाना क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन लगातार समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा कर माहौल शांत कराने की कोशिश में जुटा हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए थाना परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें