Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खूनी रंजिश : बातचीत के बहाने बुलाकर दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, इलाके में तनाव खुलासा : 9 शिक्षक पदस्थ, लेकिन स्कूल में मिला सिर्फ एक, सूरजपुर की शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल रेस्क्यू अभियान : सोन नदी में मछली पकड़ने गए शिक्षक को पानी में खींच ले गया अजगर चोरी : सीतापुर में ज्वैलर्स को दिनदहाड़े चूना, करोड़ों के जेवरात लेकर भागा शातिर ईरान का कड़ा रुख : अमेरिका के सामने रखीं 3 शर्तें, कहा-पुराने दिनों में नहीं लौटेगा समुद्री रास्ता तस्करी नाकाम : 170 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त खूनी रंजिश : बातचीत के बहाने बुलाकर दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, इलाके में तनाव खुलासा : 9 शिक्षक पदस्थ, लेकिन स्कूल में मिला सिर्फ एक, सूरजपुर की शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल रेस्क्यू अभियान : सोन नदी में मछली पकड़ने गए शिक्षक को पानी में खींच ले गया अजगर चोरी : सीतापुर में ज्वैलर्स को दिनदहाड़े चूना, करोड़ों के जेवरात लेकर भागा शातिर ईरान का कड़ा रुख : अमेरिका के सामने रखीं 3 शर्तें, कहा-पुराने दिनों में नहीं लौटेगा समुद्री रास्ता तस्करी नाकाम : 170 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ दर्दनाक सड़क हादसा : बरातियों से भरी पिकअप हादसे …
AI फोटो
AI फोटो
छत्तीसगढ़

दर्दनाक सड़क हादसा : बरातियों से भरी पिकअप हादसे का शिकार, पेड़ से टकराकर 2 की मौत

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात ले जा रही पिकअप वाहन पेड़ से टकरा गई। वाहन में सवार 6 लोगों में से 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हैं। यह हादसा मालवाहक वाहन को यात्री ढुलाई के लिए अवैध रूप से इस्तेमाल करने और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि चालक मौके से फरार है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Apr 2026, 02:08 PM
बलरामपुर

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मालवाहक वाहनों को यात्री परिवहन के रूप में इस्तेमाल करने की लापरवाह प्रवृत्ति एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के अजगरा नाला के पास बारात लेकर जा रही एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच इंजानी से उत्तर प्रदेश के बबनडीहा जा रही एक बारात पिकअप वाहन से रवाना हुई थी। इस वाहन में कुल छह लोग सवार थे। रास्ते में अजगरा नाला के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई।

दोनों ने तोड़ दम 

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सभी घायलों को तत्काल वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान रमकोला थाना क्षेत्र (जिला सूरजपुर) निवासी राजेंद्र गोड़ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल कोटराही निवासी जीवनलाल पण्डो को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर किया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसने भी दम तोड़ दिया।

चालक मौके से फरार 

इस दुर्घटना में अन्य सवारों को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वाड्रफनगर पुलिस चौकी के एएसआई रामजीत राम ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।

मालवाहको में ढोह रहे यात्री 

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि वाहन को नियमों की अनदेखी करते हुए बारात ढोने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि यह एक मालवाहक वाहन था। यह हादसा एक बार फिर उस गंभीर समस्या की ओर ध्यान दिलाता है, जिसमें मालवाहक पिकअप और अन्य वाहनों को यात्री ढुलाई के लिए धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। 

नहीं लगा पा रहे अंकुश 

खासकर शादी-ब्याह जैसे आयोजनों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर ऐसे वाहनों को ‘बाराती गाड़ी’ बना दिया जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद प्रभावी कार्रवाई और सख्ती की कमी के कारण इस तरह की लापरवाही पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन इस पर कड़ाई से नियम लागू करे तो भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सकता है और कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें