Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार दौरा : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और शांत…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संतों से आशीर्वाद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संतों से आशीर्वाद
राज्य सरकार

दौरा : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और शांति पर मुख्यमंत्री का जोर  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पोड़ी (राछा) में आयोजित सत्य निजनाम सत्संग सम्मेलन में शामिल होकर आध्यात्मिकता और नशामुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने संतों से आशीर्वाद लिया, पौधारोपण किया और राज्य सरकार की सुशासन, विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए नशामुक्ति को जनआंदोलन बनाने की अपील की।

प्रकाशित: 15 Jun 2026, 10:55 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:28 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोड़ी (राछा) स्थित सत्य निजनाम बोध संस्थान में आयोजित सत्य निजनाम सत्संग सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर संस्थान के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर और गजमाला पहनाकर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परमपूज्य सद्गुरु सत्य कबड्डीदास जी एवं पूजनीया गुरुमाता सत्य लीला देवी जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने आश्रम परिसर में लाल चंदन का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि सत्य निजनाम बोध संस्थान आध्यात्मिक चेतना और नशामुक्त समाज निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, संस्कारित और सशक्त समाज के निर्माण के लिए आध्यात्मिक मूल्यों का पालन अत्यंत आवश्यक है।

पारदर्शिता और जनकल्याण 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के मूल संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों को स्वीकृति प्रदान की गई, जो गरीबों के आवासीय सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है

विकास और डिजिटल सेवाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास का नया वातावरण निर्मित हुआ है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में सड़क, दूरसंचार, राशन वितरण तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन 1076, अटल डिजिटल सेवा केंद्र और अन्य नागरिक सेवाओं के माध्यम से शासन को और अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाया जा रहा है।

जनसमूह की उपस्थिति

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, विभिन्न जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में सत्य निजनाम बोध संस्थान के अनुयायी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारी जनसमूह की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य एवं प्रभावशाली बना दिया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें