Thursday, 19 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: बीमा पॉलिसी का पैसा लौटाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया निशाना Murder Case: शराबी पति को कुल्हाड़ी से काटने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, जेल दाखिल Kanpur Dehat Accident: खाटू श्याम से दर्शन कर लाैट रहे  2 यात्रियों की सड़क हादसे में मौत, 15 लोग घायल Food Safety Inspection: एक्सपायरी आटे से बन रही थीं रोटियां, तीन ढाबे और फास्ट फूड सेंटर सील Betul Baba Arrested: शराब की लत छुड़ाने के नाम पर पिलाया जड़ी-बूटी का काढ़ा पड़ा भारी, 2 की मौत और 5 की हालत गंभीर Bijapur Road Scam: कागजों पर बिछ गईं करोड़ों की सड़कें, बड़े घोटाले का खुलासा, 13 इंजीनियर निलंबित Cyber Fraud: बीमा पॉलिसी का पैसा लौटाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया निशाना Murder Case: शराबी पति को कुल्हाड़ी से काटने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, जेल दाखिल Kanpur Dehat Accident: खाटू श्याम से दर्शन कर लाैट रहे  2 यात्रियों की सड़क हादसे में मौत, 15 लोग घायल Food Safety Inspection: एक्सपायरी आटे से बन रही थीं रोटियां, तीन ढाबे और फास्ट फूड सेंटर सील Betul Baba Arrested: शराब की लत छुड़ाने के नाम पर पिलाया जड़ी-बूटी का काढ़ा पड़ा भारी, 2 की मौत और 5 की हालत गंभीर Bijapur Road Scam: कागजों पर बिछ गईं करोड़ों की सड़कें, बड़े घोटाले का खुलासा, 13 इंजीनियर निलंबित
W 𝕏 f
होम › दुर्ग संभाग › धोखाधड़ी: ‘रकम दोगुनी’ और लोन का झांसा देकर 10 ला…
फाइल फोटो
फाइल फोटो
दुर्ग संभाग

धोखाधड़ी: ‘रकम दोगुनी’ और लोन का झांसा देकर 10 लाख की ठगी

दुर्ग में एक महिला ने रकम दोगुनी करने और लोन दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की। शिकायत के बाद पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज था।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Apr 2026, 11:31 AM · अपडेट: 11 Nov 2026, 03:15 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रकम दोगुना और लोन दिलाने का झांसा देकर 10 लाख से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है, जिसमे पद्मनाभपुर पुलिस ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार कर लिया है। 
दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में रकम दोगुना करने और लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने अलग-अलग लोगों को लालच देकर 10 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है और मामले की जांच जारी है।
धोखाधड़ी का मामला दर्ज 
पुलिस के अनुसार 5 अप्रैल को पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में दर्ज दो धोखाधड़ी के मामलों में कार्रवाई की गई। जांच के दौरान रायपुर नाका निवासी लक्ष्मी टाण्डी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला लोगों को कम समय में रकम दोगुना करने और लोन दिलाने के नाम पे ठगी कर रही थी।
रकम दोगुना करने का झांसा
पहले मामले में सारपल्ली भास्कर नाम के व्यक्ति को 6 महीने में रकम दोगुनी करने का लालच दिया गया। आरोपी ने उनसे करीब 3 लाख रुपये नगद लिए और 7 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। पैसे लेने के बाद महिला ने रकम वापस नहीं की और संपर्क करना भी बंद कर दिया।
बैंक खातों की जानकारी आई सामने 
वही एक ओर मामले में कविता श्रीवास्तव को लोन दिलाने का झांसा दिया गया। आरोपी ने लोन पास कराने के नाम पर 10 हजार ऑनलाइन और 50 हजार नगद ले लिए। इसके बाद न तो लोन दिलाया और न ही पैसे लौटाए। ठगी का एहसास होने पर दोनों पीड़ितों ने पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में ठगी से जुड़े कई लेनदेन और बैंक खातों की जानकारी सामने आई है, जिनकी जांच की जा रही है।
पहले भी दर्ज हो चुका है मामला
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी सुपेला थाना में साल 2024 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो चुका है। इसके बावजूद वह लोगों को लालच देकर ठगी कर रही थी। उस समय भी महिला के उपर पुलिस ने कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बाद भी ठगी का यह सिलसिला जारी रहा। अब पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें