Friday, 24 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा : तालाब में नहाने गई बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव नाबालिग से दुष्कर्म : बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया युवक, परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई अंजाम : पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति की लोहे की रॉड से हत्या तेज रफ्तार का कहर : आमानाका ओवरब्रिज पर बेकाबू कार ने मचाई तबाही, कई लोग घायल राशन घोटाला : दुर्ग में 1007 क्विंटल सरकारी चावल गायब, उचित मूल्य दुकान का अध्यक्ष गिरफ्तार NEET विवाद : CJP की मांगों पर केंद्र ने माँगा 24 घंटे का समय, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े छात्र हादसा : तालाब में नहाने गई बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव नाबालिग से दुष्कर्म : बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया युवक, परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई अंजाम : पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति की लोहे की रॉड से हत्या तेज रफ्तार का कहर : आमानाका ओवरब्रिज पर बेकाबू कार ने मचाई तबाही, कई लोग घायल राशन घोटाला : दुर्ग में 1007 क्विंटल सरकारी चावल गायब, उचित मूल्य दुकान का अध्यक्ष गिरफ्तार NEET विवाद : CJP की मांगों पर केंद्र ने माँगा 24 घंटे का समय, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े छात्र
W 𝕏 f
होम रायपुर नई पहचान : प्रकृति की सुंदरता को मिलेगा सम्मान, छ…
छत्तीसगढ़ की राजकीय तितली चयन प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ की राजकीय तितली चयन प्रक्रिया
रायपुर

नई पहचान : प्रकृति की सुंदरता को मिलेगा सम्मान, छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली

छत्तीसगढ़ में पहली बार राजकीय तितली के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने तीन तितली प्रजातियों को चयनित कर जनता से ऑनलाइन मतदान के जरिए राय मांगी है। 31 अगस्त 2026 तक लोग अपनी पसंद की तितली के लिए वोट कर सकेंगे। जनमत और विशेषज्ञों की सिफारिश के आधार पर राज्य की राजकीय तितली का अंतिम चयन किया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
24 Jul 2026, 06:27 PM
रायपुर

छत्तीसगढ़ की समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक बड़ी पहल शुरू की है। राज्य में पहली बार “राजकीय तितली” घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में पाई जाने वाली दुर्लभ और आकर्षक तितली प्रजातियों के संरक्षण को बढ़ावा देना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है। वन विभाग ने इस महत्वपूर्ण निर्णय में आम नागरिकों की भागीदारी को प्राथमिकता दी है। इसके लिए ऑनलाइन जनमत (Google Form Voting) के माध्यम से प्रदेशवासियों से उनकी पसंद मांगी गई है। यह पहली बार होगा जब छत्तीसगढ़ की किसी प्राकृतिक धरोहर के प्रतीक के चयन में आम लोगों की राय को शामिल किया जा रहा है।

वन मंत्री ने की लोगों से मतदान की अपील

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण केवल सरकार या वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जब किसी प्राकृतिक प्रतीक का चयन जनभागीदारी से किया जाता है, तो लोगों में प्रकृति, वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जुड़ाव और जिम्मेदारी की भावना और मजबूत होती है। राजकीय तितली बनने के बाद संबंधित प्रजाति के संरक्षण और उसके महत्व को लेकर जागरूकता भी बढ़ेगी।

विशेषज्ञ समिति ने चुनीं तीन तितली प्रजातियां

राजकीय तितली के चयन के लिए वन विभाग द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति ने वैज्ञानिक और पारिस्थितिक मानकों का अध्ययन करने के बाद तीन तितली प्रजातियों को अंतिम सूची में शामिल किया है। इन प्रजातियों का चयन उनकी राज्य में मौजूदगी, पारिस्थितिक भूमिका, संरक्षण महत्व, अलग पहचान और लोगों के बीच आकर्षण जैसे कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। चयनित तीन प्रजातियां इस प्रकार हैं विशेषज्ञों के अनुसार, इन तीनों तितलियों में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक विविधता को दर्शाने की क्षमता है। इनके चयन से प्रदेश की जैव विविधता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने में मदद मिल सकती है।

31 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन मतदान

वन विभाग ने नागरिकों की राय जानने के लिए Google Form के माध्यम से ऑनलाइन मतदान की सुविधा शुरू कर दी है। प्रदेश का कोई भी नागरिक अपनी पसंद की तितली के लिए वोट कर सकता है। ऑनलाइन मतदान की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 तय की गई है। इसके बाद प्राप्त जनमत और विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर राज्य की राजकीय तितली के नाम का अंतिम प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

विद्यार्थियों से भागीदारी की अपील

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रदेश के विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रकृति प्रेमियों, शोधकर्ताओं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संगठनों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से राजकीय तितली का चयन केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं रहेगा, बल्कि यह पूरे प्रदेश की पर्यावरणीय चेतना और प्रकृति के प्रति लगाव का प्रतीक बनेगा। राजकीय तितली के चयन से छत्तीसगढ़ की जैव विविधता को नई पहचान मिलने के साथ-साथ तितलियों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवासों को बचाने के प्रयासों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें