साउथ सिनेमा के मेगास्टार राम चरण की अपकमिंग फिल्म पेड्डी को लेकर फैंस का इंतजार अब और दिलचस्प हो गया है। फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इसकी रिलीज डेट 4 जून घोषित कर दी है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए यह ऐलान किया गया, जिससे फैंस के बीच उत्साह फिर चरम पर पहुंच गया है।
दरअसल,
फिल्म को जून के आखिरी सप्ताह में रिलीज करने पर भी विचार हुआ था,
जहां इसका सीधा मुकाबला अक्किनेनी
अखिल की फिल्म लेनिन से हो सकता था। लेकिन इंडस्ट्री में दोस्ती और
समीकरणों को ध्यान में रखते हुए राम चरण ने क्लैश से बचने का फैसला किया। इसके
अलावा 4 जून की तारीख इसलिए भी खास रही क्योंकि यह स्लॉट यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के हटने के बाद खाली हुआ
था। इस तरह पेड्डी को बिना बड़ी टक्कर के मजबूत ओपनिंग का मौका मिल गया है।
यहां पढ़िए फिल्म से जुड़ी कुछ रोचक बातें-
दमदार ट्रांसफॉर्मेशन :
पेड्डी के लिए राम चरण ने खुद को पूरी तरह बदल
लिया है। निर्देशक बुच्ची बाबू सना के
मुताबिक, उन्होंने करीब 8 महीने
तक लगातार कड़ी ट्रेनिंग ली। पहलवान जैसी मजबूत काया, देहाती
अंदाज और रफ-टफ लुक यह अवतार उनके करियर का सबसे अलग रूप माना जा रहा है।
पूरा किरदार जिया : राम चरण ने इस फिल्म में केवल शारीरिक बदलाव नहीं किया,
बल्कि किरदार की मानसिकता, चाल-ढाल और भावनाओं
को भी गहराई से आत्मसात किया है। यही वजह है कि पेड्डी में उनका प्रदर्शन काफी
रियल और इंटेंस दिखने की उम्मीद है।
रहमान का म्यूजिकल टच : फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान
ने तैयार किया है। हाल ही में शूट हुआ एक भव्य गाना, जिसमें श्रुति हासन भी नजर आएंगी,
फिल्म का हाईलाइट माना जा रहा है। हैदराबाद में बड़े सेट पर फिल्माए
गए इस गाने को लेकर पहले से ही चर्चा तेज है।
रस्टिक स्पोर्ट्स ड्रामा : पेड्डी को एक देसी स्पोर्ट्स
ड्रामा के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें
कुश्ती, एक्शन और इमोशन्स का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा।
फिल्म ग्रामीण परिवेश की कहानी के साथ संघर्ष, जुनून और
आत्मसम्मान की लड़ाई को दिखाएगी।
समर रिलीज का बड़ा दांव
: 4 जून की रिलीज डेट फिल्म को समर
वेकेशन का फायदा दिला सकती है। इस दौरान फैमिली ऑडियंस और मास दर्शकों की संख्या
ज्यादा होती है, जिससे फिल्म की ओपनिंग और कलेक्शन पर
सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है।
क्या खास है पेड्डी
में : पेड्डी सिर्फ एक स्पोर्ट्स फिल्म नहीं,
बल्कि इमोशन, संघर्ष और आत्मविश्वास की कहानी
है। राम चरण का नया अवतार, दमदार संगीत और बड़े स्तर पर बनाई
गई प्रोडक्शन वैल्यू इसे साल की चर्चित फिल्मों में शामिल कर सकती है।
