Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल
W 𝕏 f
होम › निर्माण कार्य : वनांचलों में विकास को रफ्तार, पहु…
सचिव ने सड़क और पुल निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
सचिव ने सड़क और पुल निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण कार्य : वनांचलों में विकास को रफ्तार, पहुंचविहीन गांवों तक पहुंचेगी बारहमासी सड़क

लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने कांकेर और भानुप्रतापपुर संभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसात से पहले सड़क मरम्मत, पुलों पर सुरक्षा कार्य और दूरस्थ गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने पर जोर दिया। निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। सचिव ने निर्माणाधीन पुलों और अंतागढ़-नारायणपुर सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 May 2026, 12:56 PM · अपडेट: 26 Oct 2026, 07:43 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राज्य शासन वनांचलों और दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने पूरी सक्रियता से काम कर रही है। अंदरूनी इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व समय-सीमा सुनिश्चित करने लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। 

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज कांकेर जिले का दौरा कर भानुप्रतापपुर में विभाग के कांकेर और भानुप्रतापपुर संभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक में कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ फील्ड में उतरकर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी बैठक में मौजूद थे।

प्रक्रिया जल्द पूरा करने निर्देश 

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों, पुलों और भवनों को तेजी से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने स्वीकृत कार्यों की निविदा प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा कर धरातल पर काम शुरू करने के निर्देश दिए। आगामी मानसून को देखते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि बरसात की शुरुआत से पहले सभी सड़कों की मरम्मत अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाए। बारिश के दिनों में सड़कों या उनके किनारों पर गड्ढों की वजह से पानी जमा नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पुलों पर रिफ्लेक्टर्स और रेलिंग लगाने के काम को भी तत्काल पूरा करने को कहा ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

पहुंचविहीन गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने पर जोर

बंसल ने दूरस्थ अंचलों में सुगम यातायात को शासन की प्राथमिकता बताते हुए पहुंचविहीन गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने के लिए पुल निर्माण के प्रस्ताव तैयार कर तत्काल शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने पुल और सड़क के बीच का ज्वाइंट स्मूथ रखने को कहा, ताकि इसकी वजह से यातायात की रफ्तार धीमी न हो। 

विभागीय सचिव ने नरहरपुर में कॉलेज भवन के निर्माण में अत्यधिक ढिलाई बरतने पर संबंधित ठेकेदार को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम में देरी और गुणवत्ताहीन कार्य करने वाले ठेकेदारों पर नियमानुसार पेनाल्टी लगाई जाए, उन्हें डिग्रेड किया जाए और जरूरत पड़ने पर टर्मिनेशन की कार्रवाई भी की जाए। 

उन्होंने अभियंताओं को ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का परीक्षण कर तत्परता से भुगतान करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को मुख्यालय में रहने और नियमित निरीक्षण के निर्देश

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विभागीय कार्यों में कसावट लाने और सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालयों में निवास करने को कहा। उन्होंने फील्ड का नियमित दौरा कर चल रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण कर गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालयीन प्रकरणों में समय पर शासन का जवाब दाखिल करने, सर्किट हाउसों व विश्राम गृहों का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

निर्माणाधीन सड़कों और उच्च स्तरीय पुलों का किया निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने भानुप्रतापपुर सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेने के बाद निर्माणाधीन सड़कों और पुलों का निरीक्षण किया। उन्होंने भानुप्रतापपुर के पास छोटे नारायणपुर में खंडी नदी पर तथा जिला मुख्यालय नारायणपुर के पास राजनांदगांव-बैलाडीला मार्ग में मेढकी नदी पर निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की जानकारी ली। 

उन्होंने अंतागढ़ से नारायणपुर तक 46 किमी लंबे करीब 120 करोड़ की लागत के सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों को समय-सीमा में इन कामों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जगदलपुर परिक्षेत्र के अधीक्षण अभियंता संजय सूर्यवंशी और कांकेर के कार्यपालन अभियंता सहित भानुप्रतापपुर एवं कांकेर संभाग के सभी उप अभियंता भी बैठक में उपस्थित थे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें