Sunday, 19 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
तेज रफ्तार का कहर : हाईवे पर काम कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत अहमदाबाद हादसा : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 कर्मचारियों की जान गई सोनम वांगचुक :  सेहत पर आया बड़ा अपडेट, दिल्ली पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया कर्जदाता की गुंडागर्दी : 40 हजार के लिए कर्जदार की मौत के बाद जमानतदार का अपहरण, 4 आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार का कहर : हाईवे पर काम कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत अहमदाबाद हादसा : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 कर्मचारियों की जान गई सोनम वांगचुक :  सेहत पर आया बड़ा अपडेट, दिल्ली पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया कर्जदाता की गुंडागर्दी : 40 हजार के लिए कर्जदार की मौत के बाद जमानतदार का अपहरण, 4 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम महासमुंद पहल : कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के सख्त निर्द…
जनता पर सख्त निर्देश दिए
जनता पर सख्त निर्देश दिए
महासमुंद

पहल : कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश, कई मामलों में दिखा असर

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के नागरिकों की समस्याएं सुनीं और 76 प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर देने और सभी मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
20 May 2026, 06:08 PM
महासमुंद
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के नागरिकों की समस्याएं विस्तार से सुनीं। इस दौरान जिलेभर से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।न्होंने स्पष्ट कहा कि सभी प्राप्त आवेदनों का विभागवार अवलोकन कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से समय पर लाभान्वित किया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित मामलों को बिना विलंब निपटाने और प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। इस जनदर्शन में कुल 76 आवेदन प्राप्त हुए।कार्यक्रम के दौरान कई आवेदनों पर हुई त्वरित कार्रवाई की जानकारी भी सामने आई। महासमुंद स्थित महामाया वार्ड की पार्षद  ईश्वरी संजय भोई ने कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि पिछले जनदर्शन में आंगनबाड़ी भवन के जीर्णोद्धार के लिए दिए गए आवेदन पर प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया था, जिसके परिणामस्वरूप मरम्मत कार्य अब पूर्ण हो चुका है।

 कलेक्टर की सख्त पहल

इसी क्रम में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड के पार्षद  धनेंद्र चंद्राकर ने शीतला तालाब में सार्वजनिक पचरी निर्माण की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं तमोरा निवासी दिव्यांग  द्वारिका प्रसाद तांडे ने पेंशन संबंधी समस्या के समाधान हेतु आवेदन सौंपा।इसके अलावा बसना विकासखंड के ग्राम अंकोरी निवासी  ज्ञान सिंह रायधर ने भू-अभिलेख सुधार से संबंधित आवेदन दिया। साहू तेली संघ द्वारा कन्या छात्रावास, वृद्धाश्रम एवं बालक छात्रावास निर्माण हेतु भूमि आबंटन की मांग भी कलेक्टर के समक्ष रखी गई। साथ ही अवैध अतिक्रमण, लंबित राशि भुगतान सहित अन्य विभिन्न आवेदन भी प्राप्त हुए।कलेक्टर ने सभी मामलों को संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निपटाने के निर्देश देते हुए कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित जिले के समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें