Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › पुलिस ने किया खुलासा : घर में छाप रहा था 500 के न…
कांकेर में नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार।
कांकेर में नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार।
छत्तीसगढ़

 पुलिस ने किया खुलासा : घर में छाप रहा था 500 के नकली नोट 

कांकेर में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले युवक को गिरफ्तार कर 6.5 लाख रुपए की फर्जी करेंसी बरामद की है। आरोपी घर में प्रिंटर और स्कैनर से 500 के नकली नोट तैयार कर रहा था।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 15 May 2026, 06:52 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 06:47 AM
कांकेर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 6.5 लाख रुपए के 500-500 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उसके पास से प्रिंटर, लैपटॉप और स्कैनर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं, जिनकी मदद से वह घर में ही फर्जी नोट छाप रहा था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड क्षेत्र में एक युवक बड़ी मात्रा में नकली नोट लेकर घूम रहा है और उन्हें बाजार में खपाने की फिराक में है।  सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 500 रुपए के कई नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पिछले 5 से 6 महीनों से घर पर ही नकली नोट तैयार कर रहा था। आरोपी ने बताया कि वह प्रिंटर और स्कैनर की मदद से नोटों की कॉपी बनाता था और उन्हें बाजार में चलाने की कोशिश करता था।

घर से मिले प्रिंटर, लैपटॉप और स्कैनर

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर में दबिश दी। वहां से नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले प्रिंटर, लैपटॉप, स्कैनर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। पुलिस को आशंका है कि आरोपी पहले भी कई बार बाजार में फर्जी नोट खपा चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की लत का शिकार था और भारी कर्ज में डूबा हुआ था। जल्दी पैसा कमाने की चाह में उसने नकली नोट छापने का रास्ता चुना। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

गिरोह से जुड़े होने की आशंका

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। अधिकारियों को शक है कि आरोपी अकेला काम नहीं कर रहा था, बल्कि उसके पीछे किसी गिरोह का हाथ भी हो सकता है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि नकली नोट कहां-कहां खपाए गए और इसमें और कौन लोग शामिल हैं।

सुरक्षा फीचर्स की होगी जांच

पुलिस एक्सपर्ट्स की मदद से यह भी जांच कर रही है कि नकली नोट असली नोटों से कितने मिलते-जुलते थे और उनमें सुरक्षा फीचर्स की नकल किस स्तर तक की गई थी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कांकेर पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें