Tuesday, 21 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
पेपर लीक मुद्दा : प्रधानमंत्री आवास के पास कांग्रेस के प्रदर्शन पर गरमाई राजनीति, आप ने दी प्रतिक्रिया दस्तावेज फर्जीवाड़ा : सूरजपुर में फर्जी आधार कार्ड से जमानत कराने का मामला, आरोपी पुत्र गिरफ्तार सोनम वांगचुक स्वास्थ्य मामला : हाईकोर्ट का आदेश, मेदांता अस्पताल में होगा इलाज तेज रफ्तार का कहर : घर लौट रहे BSP कर्मी को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत चालक फरार एनडीए संसदीय दल की बैठक : पीएम मोदी का बड़ा बयान, नीट पेपर लीक पर होगी कड़ी कार्रवाई पेपर लीक मुद्दा : प्रधानमंत्री आवास के पास कांग्रेस के प्रदर्शन पर गरमाई राजनीति, आप ने दी प्रतिक्रिया दस्तावेज फर्जीवाड़ा : सूरजपुर में फर्जी आधार कार्ड से जमानत कराने का मामला, आरोपी पुत्र गिरफ्तार सोनम वांगचुक स्वास्थ्य मामला : हाईकोर्ट का आदेश, मेदांता अस्पताल में होगा इलाज तेज रफ्तार का कहर : घर लौट रहे BSP कर्मी को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत चालक फरार एनडीए संसदीय दल की बैठक : पीएम मोदी का बड़ा बयान, नीट पेपर लीक पर होगी कड़ी कार्रवाई
W 𝕏 f
होम फैशन फैशन : आरामदायक स्टाइल से लेकर नए लुक तक, युवाओं …
भारतीय फैशन में ट्रेडिशनल कपड़ों को मॉडर्न अंदाज में पहनने का चलन बढ़ा
भारतीय फैशन में ट्रेडिशनल कपड़ों को मॉडर्न अंदाज में पहनने का चलन बढ़ा
फैशन

फैशन : आरामदायक स्टाइल से लेकर नए लुक तक, युवाओं में छाए ये फैशन ट्रेंड

फैशन ट्रेंड 2026 में आरामदायक और स्टाइलिश कपड़ों का चलन बढ़ रहा है। ओवरसाइज आउटफिट, इंडो-वेस्टर्न लुक और सस्टेनेबल फैशन युवाओं की पहली पसंद बन रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jul 2026, 04:17 PM
नई दिल्ली
फैशन की दुनिया में हर साल नए बदलाव देखने को मिलते हैं। साल 2026 में लोग ऐसे कपड़ों और स्टाइल को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जो देखने में आकर्षक होने के साथ-साथ पहनने में भी आरामदायक हों। खासकर युवा वर्ग में सिंपल, स्टाइलिश और यूनिक लुक का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है।
आजकल युवाओं के बीच ओवरसाइज शर्ट, टी-शर्ट और जैकेट काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। यह स्टाइल न सिर्फ कैजुअल लुक देता है, बल्कि आरामदायक भी होता है। कॉलेज और आउटिंग के लिए यह फैशन सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। 

सिंपल लुक, स्टाइलिश अंदाज

भारतीय फैशन में ट्रेडिशनल कपड़ों को मॉडर्न अंदाज में पहनने का चलन बढ़ा है। कुर्ता के साथ जींस, साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज और इंडो-वेस्टर्न ड्रेस युवाओं की पसंद बन
फैशन में स्टाइल के साथ आरामदायक कपड़ो को चयन करे 
रही है। शादी और त्योहारों में भी लोग पुराने डिजाइन को नए स्टाइल के साथ अपनाना पसंद कर रहे हैं। फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार हल्के और नेचुरल रंगों का चलन बढ़ रहा है। पेस्टल पिंक, लैवेंडर, बेज, ऑलिव ग्रीन और व्हाइट जैसे रंग लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। ये रंग सिंपल होने के साथ-साथ एलिगेंट लुक भी देते हैं। 

एक्सेसरीज से बढ़ा स्टाइल

आज के दौर में लोग फैशन के साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखने लगे हैं। कॉटन, हैंडलूम और रीसायकल फैब्रिक से बने कपड़ों की मांग बढ़ रही है। कई युवा ऐसे ब्रांड और डिजाइन पसंद कर रहे हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल फैशन को बढ़ावा देते हैं। कपड़ों के साथ एक्सेसरीज भी फैशन का अहम हिस्सा बन गई हैं। स्मार्ट वॉच, सनग्लास, मिनिमल ज्वेलरी और स्टाइलिश बैग युवाओं के लुक को और बेहतर बना रहे हैं। 

सोशल मीडिया ने बदला फैशन का अंदाज 

इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने फैशन ट्रेंड को तेजी से बदल दिया है। लोग अब सेलिब्रिटी और इंफ्लुएंसर्स के स्टाइल को देखकर नए फैशन आइडिया अपना रहे हैं। फैशन अब सिर्फ दिखावे तक सीमित नहीं रह गया है। लोग ऐसे कपड़े चुन रहे हैं, जिनमें उनका व्यक्तित्व झलके और वे खुद को सहज महसूस कर सकें। यही वजह है कि 2026 में कम्फर्ट, स्टाइल और यूनिकनेस फैशन की सबसे बड़ी पहचान बनती जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें