📅 Thursday, 14 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
CBSE 12वीं रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन का रिजल्ट 80.88%, लड़कियां फिर रहीं आगे यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा CBSE 12वीं रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन का रिजल्ट 80.88%, लड़कियां फिर रहीं आगे यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना बड़ा प्रहार : पर्यावरण मानकों से खिलवाड़ पड़ा भार…
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल
सरकारी सूचना

बड़ा प्रहार : पर्यावरण मानकों से खिलवाड़ पड़ा भारी, रायगढ़ में 25 उद्योगों पर बड़ी कार्रवाई

रायगढ़ जिले में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। जिले का AQI फिलहाल ‘संतोषजनक’ से ‘मध्यम’ श्रेणी में बना हुआ है। प्रदूषण और फ्लाई ऐश प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 उद्योगों पर जनवरी से मई 2026 तक 79 लाख रुपये से अधिक की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 May 2026, 01:19 PM
📍 रायगढ़

रायगढ़ जिले में वायु गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल लगातार सघन निगरानी और कड़ी कार्रवाई कर रहा है। मंडल के ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) फिलहाल ‘संतोषजनक’ से ‘मध्यम’ श्रेणी के बीच स्थिर बना हुआ है। प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ इस वर्ष अब तक व्यापक कार्रवाई करते हुए 25 उद्योगों पर 79 लाख रुपये से अधिक की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि लगाई गई है। 

जिले में प्रदूषण स्तर की सटीक निगरानी के लिए 4 सतत परिवेशीय वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली (CAAQMS) संचालित की जा रही हैं। ये केंद्र खनन और औद्योगिक क्षेत्रों—कुंजेमुरा, मिलुपारा तमनार, छाल धरमजयगढ़ और पूंजीपथरा—में स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के तहत रायगढ़ शहर और ओ.पी. जिंदल औद्योगिक पार्क क्षेत्र में नियमित मैन्युअल मॉनिटरिंग भी जारी है, जिससे वायु गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जा रही है।

नियम तोड़ने वाले उद्योगों पर जीरो टॉलरेंस नीति

पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन के मामलों में मंडल ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई है। जनवरी 2026 से मई 2026 के बीच प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन नहीं करने वाले 8 उद्योगों पर 3 लाख 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं फ्लाई ऐश प्रबंधन और परिवहन नियमों की अनदेखी करने वाले 17 उद्योगों पर 76 लाख 20 हजार 255 रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई। इस प्रकार कुल 25 उद्योगों के खिलाफ 79 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई दर्ज की गई है। 

सड़कों पर उड़ने वाली धूल और राखड़ की समस्या को नियंत्रित करने के लिए पर्यावरण मंडल ने विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू की है। इसके तहत औद्योगिक कच्चे माल और उत्पादों के परिवहन के दौरान डस्ट कंट्रोल उपायों का पालन अनिवार्य किया गया है। फ्लाई ऐश के वैज्ञानिक और पारदर्शी निपटान के लिए IWMMS पोर्टल के माध्यम से डिजिटल ट्रैकिंग की जा रही है, जिससे राखड़ के उठाव से लेकर अंतिम निपटान तक हर गतिविधि की ऑनलाइन निगरानी संभव हो रही है।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर मंडल का बड़ा दावा

क्षेत्रीय कार्यालय, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल का कहना है कि रायगढ़ जिले में प्रदूषण स्तर में लगातार वृद्धि होने की आशंकाएं तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। उपलब्ध मॉनिटरिंग आंकड़ों के अनुसार जिले की वायु गुणवत्ता नियंत्रित और स्थिर बनी हुई है। मंडल ने स्पष्ट किया है कि उद्योगों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा और पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई लगातार की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें