📅 Thursday, 21 May 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम रायपुर बढ़ाया हौसला : बस्तर की धरती पर अमित शाह का प्रण,…
अमित शाह ने वीर शहीदों को किया नमन
अमित शाह ने वीर शहीदों को किया नमन
रायपुर

बढ़ाया हौसला : बस्तर की धरती पर अमित शाह का प्रण, शहीदों का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर माओवाद के खिलाफ लड़ाई में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे। अमित शाह ने शहीद परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया और सुरक्षाबलों के जवानों का उत्साहवर्धन किया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
18 May 2026, 04:55 PM
📍 रायपुर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान सोमवार को जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर माओवाद के खिलाफ लड़ाई में शहीद हुए एक हजार से अधिक वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे। अमर वाटिका परिसर में शहीदों की स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों का साहस और समर्पण सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर की धरती पर शांति, सुरक्षा और विकास स्थापित करने में सुरक्षाबलों की भूमिका ऐतिहासिक रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर माओवाद के समूल उन्मूलन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब बस्तर में विकास की नई धारा बह रही है और सरकार की कोशिश है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।अमित शाह ने कहा कि जिन जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर किए हैं, उनका बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सुरक्षा बलों को अत्याधुनिक संसाधनों से सशक्त बना रही है ताकि माओवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई को और मजबूती मिल सके।

शहीद परिवारों से मिलकर साझा किया दुख

अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए जवान कालेन्द्र प्रसाद नायक और पवन कुमार मंडावी के परिजनों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परिवारजनों के बीच बैठकर उनका हालचाल जाना और दुख की इस घड़ी में संवेदनाएं व्यक्त कीं। अमित शाह ने शहीद परिवारों को भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों के साहस और धैर्य की भी सराहना की।

सुरक्षाबलों के जवानों का बढ़ाया उत्साह

अमर वाटिका कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने सुरक्षाबलों के जवानों से संवाद भी किया। उन्होंने जवानों के साहस, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि देश को अपने सुरक्षा बलों पर गर्व है। अमित शाह ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी जिस तरह सुरक्षा बल बस्तर में शांति बहाली के लिए कार्य कर रहे हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि माओवाद के खिलाफ यह लड़ाई केवल सुरक्षा अभियान नहीं बल्कि बस्तर के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- शहीदों का बलिदान हमेशा रहेगा अमर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शहीद जवानों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब भय और हिंसा से निकलकर शांति, विश्वास और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि बस्तर के दूरस्थ इलाकों तक विकास की रोशनी पहुंचे और स्थानीय युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध हों। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षाबलों की बहादुरी और जनता के सहयोग से बस्तर में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देने लगा है।

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव सहित कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों को नमन किया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें