Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी IIT Bombay Sahil Wakode Case: 3 दिन से जारी छात्रों का आंदोलन खत्म, प्रोफेसर निलंबित और जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम मनोरंजन बारात : प्यार के लिए समाज से भिड़ी रजनी, उल्का गु…
‘रजनी की बारात’ में दिखेगा उल्का गुप्ता का नया अंदाज
‘रजनी की बारात’ में दिखेगा उल्का गुप्ता का नया अंदाज
मनोरंजन

बारात : प्यार के लिए समाज से भिड़ी रजनी, उल्का गुप्ता की नई फिल्म का ट्रेलर चर्चा में

उल्का गुप्ता की आगामी फिल्म रजनी की बारात का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में उल्का एक बिंदास लड़की के किरदार में नजर आएंगी, जो अपने प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकल पड़ती है। फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रकाशित: 22 May 2026, 04:12 PM · अपडेट: 13 Jun 2026, 08:27 AM
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
‘द केरल स्टोरी 2’ के बाद अब नए अंदाज में दिखेंगी उल्का गुप्ता, रिलीज हुआ ‘रजनी की बारात’ का देसी और दमदार ट्रेलर रजनी की बारात का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। उल्का गुप्ता इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। हाल ही में द केरल स्टोरी 2 में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचने वाली उल्का अब एक देसी, बिंदास और बागी लड़की ‘रजनी’ के किरदार में दिखाई देंगी। बिहार के दरभंगा और मिथिलांचल की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म रोमांस, कॉमेडी, इमोशन और पारिवारिक ड्रामा का दिलचस्प मिश्रण लेकर आ रही है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पूरी तरह देसी माहौल और छोटे शहर की रंगीन जिंदगी से जोड़ता नजर आता है।

अपनी बारात लेकर निकल पड़ी रजनी

फिल्म की कहानी रजनी नाम की एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पसंद की शादी करने के लिए समाज के तय नियमों को चुनौती देती है। जहां आमतौर पर दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है, वहीं इस फिल्म में रजनी खुद मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी बारात लेकर निकल पड़ती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि रजनी अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उसके भीतर बगावत भी है, जिद भी है और अपने सपनों को पूरा करने का साहस भी। यही बात फिल्म को पारंपरिक प्रेम कहानियों से अलग बनाती है। ट्रेलर में कई मजेदार संवाद, पारिवारिक टकराव, गांव की राजनीति, रिश्तों की खट्टी-मीठी नोकझोंक और भावनात्मक दृश्य देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

उल्का गुप्ता का किरदार

 उल्का गुप्ता ने फिल्म में एक मजबूत और आत्मनिर्भर लड़की का किरदार निभाया है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा कि रजनी एक ऐसी लड़की है जो अपने प्यार के लिए किसी भी चुनौती का सामना कर सकती है। उन्होंने बताया कि इस किरदार में इमोशन, कॉमेडी और पागलपन तीनों का अनोखा मिश्रण है। उनके अनुसार रजनी बिहार की उन लड़कियों का प्रतिनिधित्व करती है, जो अपने फैसले खुद लेना चाहती हैं और समाज की बंदिशों से डरती नहीं हैं। उल्का ने कहा कि यह किरदार निभाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा, क्योंकि इसमें मनोरंजन के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की झलक भी दिखाई देती है।

देसी फ्लेवर और मिथिलांचल की खूबसूरती

फिल्म की शूटिंग बिहार के दरभंगा और मिथिलांचल के कई खूबसूरत लोकेशंस पर की गई है। ट्रेलर में गांव की गलियां, स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक माहौल और मिथिलांचल की झलक दर्शकों को आकर्षित कर रही है। निर्माताओं ने फिल्म को पूरी तरह देसी अंदाज में पेश करने की कोशिश की है। संवादों से लेकर किरदारों की भाषा और पहनावे तक में बिहार की स्थानीय संस्कृति को दिखाया गया है। फिल्म में ग्रामीण परिवेश के साथ-साथ आधुनिक सोच और पारिवारिक मूल्यों के बीच संघर्ष को भी दिखाया गया है। यही वजह है कि यह फिल्म सिर्फ रोमांटिक ड्रामा नहीं बल्कि सामाजिक संदेश भी देती नजर आती है।

दमदार स्टारकास्ट 

फिल्म में सुनीता राजवार, जरीना वहाब, कनिष्क, इशिता सिंह और अश्वथ भट्ट जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। पंचायत सीरीज से लोकप्रिय हुईं सुनीता राजवार का अंदाज ट्रेलर में काफी दिलचस्प दिखाई दे रहा है। फिल्म का निर्देशन आदित्य अमन ने किया है, जबकि निर्माण एपीफ़ेनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले तनाया आडारकर और तेज एच आडारकर ने किया है। फिल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर मोहसिन खान हैं। निर्माता तनाया आडारकर ने कहा कि “रजनी की बारात” सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं बल्कि रिश्तों, परिवार, सपनों और एक लड़की के जुनून की कहानी है। उन्होंने कहा कि ट्रेलर में जो कॉमेडी और अराजकता दिखाई दे रही है, फिल्म में उसका और भी बड़ा मनोरंजक रूप देखने को मिलेगा।

29 मई को सिनेमाघरों में आयेगी 

रजनी की बारात 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। खासतौर पर छोटे शहरों और देसी कहानियों को पसंद करने वाले दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर अच्छा माहौल बनता दिखाई दे रहा है। फिल्म में रोमांस, कॉमेडी, भावनात्मक रिश्ते और महिला केंद्रित कहानी का मिश्रण देखने को मिलेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि “रजनी की बारात” दर्शकों को मनोरंजन के साथ एक अलग और ताजा सिनेमाई अनुभव देने में सफल हो सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें