Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ भाजपा का “बूथ चलो अभियान” शुरू, कार्यकर्ताओं में …
बैठक में उपस्थित वार्डवासी व कार्यकर्ता
बैठक में उपस्थित वार्डवासी व कार्यकर्ता
छत्तीसगढ़

भाजपा का “बूथ चलो अभियान” शुरू, कार्यकर्ताओं में जोश

महासमुंद के इमली भाठा वार्ड 2, 3 और 10 में भाजपा द्वारा “बूथ चलो अभियान” के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। चंद्रहास चन्द्राकर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करना है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Apr 2026, 10:25 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
आज महासमुंद स्थित इमली भाठा वार्ड 2,3,10 पर बूथ चलो अभियान में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) चंद्रहास चन्द्राकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे कहा भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से बूथ चलो अभियान का शुभारंभ किया है। 
इस अभियान का लक्ष्य प्रत्येक बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करना और आम नागरिकों के साथ सीधे संवाद स्थापित करना है, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा भविष्य की नीतियों की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाएंगे। 
नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने अपने उदबोधन में कहा बूथ चलो अभियान” का प्रमुख उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करना, नए मतदाताओं को जोड़ना तथा अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करना है। पार्टी का मानना है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है, और यह अभियान उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसी क्रम में महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष सुधा साहू ने कहा प्रिय साथियों आज हम सब “बूथ चलो अभियान” के लिए एकत्र हुए हैं। यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य का प्रतीक है। 
लोकतंत्र की असली ताकत बूथ स्तर पर ही दिखाई देती है। जब हर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाता है, तब पूरा संगठन मजबूत होता है,हमें घर-घर जाकर लोगों से जुड़ना है, उनकी समस्याओं को समझना है और उन्हें जागरूक करना है कि उनका एक वोट देश और समाज की दिशा तय करता है। हमारा लक्ष्य केवल मतदान प्रतिशत बढ़ाना नहीं, बल्कि हर मतदाता तक पहुंच बनाना है। आइए, हम सब संकल्प लें कि अपने-अपने बूथ को सबसे सशक्त बनाएंगे और पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाएंगे।
घर-घर चलो अभियान में उपस्थित कार्यकर्ता 
कार्यकर्ताओ का उत्सावर्धन  
उदबोधन के इसी क्रम में भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष मुन्ना साहू ने कहा बूथ चलो अभियान के अंतर्गत बूथ समितियों को सक्रिय किया जाएगा, स्थानीय मुद्दों पर संवाद बढ़ाया जाएगा तथा जन-आकांक्षाओं को समझते हुए समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील करती है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। 
ये रहे उपस्थित 
इस कार्यक्रम का आभार शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका ने किया कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला मंत्री मनीष बंसल, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमन वर्मा कार्यक्रम प्रभारी सुनैना ठाकुर ऍम आर विश्वनाथन हनीश बग्गा सुजाता विश्वनाथन प्रभा साहू मधु यादव सुधा साहू दिनेश बेहरा गोविन्द ठाकुर पप्पू ठाकुर,नंदू जलक्षत्री,रोशन बग्गा उषा पाल वैभव तोमर शरद मराठा ज्ञानेश्वरी सर्वा पुष्प लता सिन्हा दुर्गा चंद्राकर आयुष दुबे हरेंद्र सिंह उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें