Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद महासमुंद में सनसनी: शादी के दबाव पर बॉयफ्रेंड ने …
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी
महासमुंद

महासमुंद में सनसनी: शादी के दबाव पर बॉयफ्रेंड ने मूकबधिर गर्लफ्रेंड की हत्या

बसना थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय मूकबधिर युवती की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए थे, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो बदनामी के डर से आरोपी ने उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। पुलिस ने जांच के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया, जहां उसने जुर्म कबूल कर लिया। मामला हत्या की धाराओं में दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 25 Mar 2026, 11:23 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद जिले में शादी का दबाव बनाने पर बॉयफ्रेंड ने 21 साल की मूकबधिर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, जब वह गर्भवती हो गई और दबाव बनाने लगी तो बदनामी के डर से उसे मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बसना थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी अनुसार ग्राम इंद्रपुर का रहने वाला लोकनाथ पटेल (27) मूकबधिर युवती को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा कर कई बार संबंध बनाए। कुछ दिन पहले गर्लफ्रेंड की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। घटना वाली रात गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची। उसने इशारे से प्रेग्नेंट होने की बात बताई। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने उसे मार डाला और लाश को खेत मे फेंक दिया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमे उसने जुर्म स्वीकार किया।
एक ही गाँव के दोनों 
दरअसल, लोकनाथ और युवती एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। इस दौरान लोकनाथ ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पिछले कुछ दिनों से युवती की तबीयत खराब चल रही थी। ऐसे में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच में पता चला कि वह 2 महीने की प्रेग्नेंट है, जिसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद परिजन घर लौट गए। मंगलवार सुबह युवती लाश खून से लथपथ खेत में पड़ी मिली। जानकारी के अनुसार मृतिका के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटो  के निशान थे। पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को खेत से बाहर निकाला गया और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के अस्पताल भिजवाया गया।
संदेह पर आरोपी गिरफ्तार 
मामले की गंभीरता को देखते हुए बसना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पिता से मिली जानकारी के आधार पर गांव के ही लोकनाथ पटेल को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। पुलिश की पूछताछ में लोकनाथ ने हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि घटना वाली रात युवती उससे मिलने आई थी और उसने इशारों में अपने गर्भवती होने की बात बताई। सामाजिक बदनामी के डर से उसने उसी समय हत्या की साजिश रची और उसकी हत्या कर दी। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि खेत में युवती लाश मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद लोकनाथ को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया, उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें