Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम खेल महासमुंद के ग्रामीण खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय बे…
बेसबॉल सब-जूनियर टीम
बेसबॉल सब-जूनियर टीम
खेल

महासमुंद के ग्रामीण खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में दिखाई दमदार भागीदारी

महासमुंद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सब-जूनियर बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया। नियमित अभ्यास से चयनित इन खिलाड़ियों ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई के मार्गदर्शन में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं जिले के खिलाड़ी खोमन निषाद ने पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक भी जीता है। खिलाड़ियों को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दीं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Apr 2026, 04:19 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बेसबॉल संघ बिलासपुर द्वारा छत्तीसगढ़ स्कूल बिलासपुर में आयोजित किया गया, जिसमें महासमुंद जिले की सब-जूनियर बालक एवं बालिका टीम शामिल हुई। 
महासमुंद जिले से ग्रामीण क्षेत्र के सब-जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ, जिसमें अछोला, ग्राम पंचायत भोरिंग के खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास करते हुए टीम में जगह बनाई। बालिका टीम में शालिनी मानिकपुरी, उमेश्वरी साहू, केशरी साहू, दुर्गा साहू, दीपशिखा साहू, तन्नू साहू, कविता साहू, नीतू नेहरू, हेमलता, अवनी निषाद एवं मैनेजर ममता धीवर, गीतांजलि साहू आदि शामिल हुए तथा बालक टीम में गगन साहू, अशद अंसारी, आशीष टंडन, अनुज सोनवानी, अमन देवदास, अनुराग ढ़िढ़ी, हिमांशु ढ़िढ़ी, हर्षराज ढ़िढ़ी, रितेश साय, कमलेश टंडन, निखिल भारती टीम मैनेजर निमेश मन्नाडे, अभिषेक निर्मलकर, सेवन साहू, अभिषेक नेहरू आदि शामिल हुए। 
पदक जीतने में सफलता 
प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई ने बताया की बेसबॉल खेल का अभ्यास साल भर शासकीय हाई स्कूल मैदान भोरिंग एवं तुमगांव खेल मैदान में किया जाता हैं, जिसमें आसपास ग्रामीण क्षेत्र से एवं नगर पंचायत तुमगांव के बच्चे बेसबॉल खेल की बारीकियों को सीखने के लिए आते हैं। विगत वर्ष जिले के खोमन निषाद ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया है एवं 34 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी किया। 
दी शुभकामनाएं 
राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता बिलासपुर में शामिल होने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, शाला विकास समिति अध्यक्ष पोखन ढीढी, ओसराम ढीढी, झाड़ू राम साहू, डॉ. तुलसी राम साहू, जनकु राम साहू, प्रियंका लवेश ढीढी, कमलेश्वरी साहू प्राचार्य भोरिंग एवं समस्त स्टाफ, समस्त व्यायाम शिक्षक जिला महासमुंद, समस्त खेल संघ एवं खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें