Messi ने पूरा किया 100 गोल का आंकड़ा
मैच का पहला गोल इंटर मियामी के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने किया। मुकाबले के 24वें मिनट में मेसी ने शानदार हेडर के जरिए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया। यह गोल उनके लिए बेहद खास रहा, क्योंकि यह इंटर मियामी के लिए उनका 100वां गोल था।
मेसी ने यह उपलब्धि टीम के लिए अपने 115वें मुकाबले में हासिल की। पहले हाफ के अंत तक इंटर मियामी 1-0 से आगे रही और दोनों टीमों की ओर से इसके बाद कोई गोल नहीं हो सका।
कैसमिरो ने दूसरे गोल से पक्की की जीत
दूसरे हाफ में भी इंटर मियामी ने अपनी बढ़त बनाए रखी। मैच के 81वें मिनट में ब्राजील के स्टार खिलाड़ी कैसमिरो ने गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद क्रूज अजुल की टीम वापसी नहीं कर सकी और इंटर मियामी ने खिताबी जीत दर्ज कर ली।
क्रूज अजुल नहीं कर पाया कमाल
आंकड़ों की बात करें तो क्रूज अजुल ने इंटर मियामी के मुकाबले ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया। मैक्सिकन क्लब ने कुल 17 शॉट लगाए, जिसमें से 7 शॉट सीधे गोल पोस्ट की ओर थे। वहीं इंटर मियामी ने कम मौके बनाए, लेकिन उसके खिलाड़ियों ने मिले अवसरों को गोल में बदल दिया।इंटर मियामी की जीत में उसकी मजबूत डिफेंस लाइन की अहम भूमिका रही, जिसने क्रूज अजुल के लगातार हमलों को रोककर टीम को क्लीन शीट के साथ खिताब दिलाया।
कैम्पियोन्स कप क्या है?
कैम्पियोन्स कप अमेरिका की MLS चैंपियन टीम और मैक्सिको की लीगा एमएक्स कैम्पियोन डे कैम्पियोनेस विजेता टीम के बीच खेला जाने वाला मुकाबला है। इसमें दोनों देशों की शीर्ष क्लब टीमें आमने-सामने आती हैं।

