Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद में बैंकिंग योजनाओं की होगी गहन समीक्षा,…
महासमुंद में बैंकिंग योजनाओं की होगी गहन समीक्षा, 14 मई को जिला स्तरीय समितियों की बैठक
महासमुंद में बैंकिंग योजनाओं की होगी गहन समीक्षा, 14 मई को जिला स्तरीय समितियों की बैठक

महासमुंद में बैंकिंग योजनाओं की होगी गहन समीक्षा, 14 मई को जिला स्तरीय समितियों की बैठक

महासमुंद में 14 मई को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री, रिव्यू एवं आरसेटी समितियों की बैठक होगी। बैठक में बैंकिंग योजनाओं, ऋण वितरण, सीडी रेशियो, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा योजना, बीमा योजनाओं और स्वरोजगार कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 May 2026, 07:25 PM · अपडेट: 25 May 2026, 11:30 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिले में संचालित विभिन्न बैंकिंग एवं केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए 14 मई, गुरुवार को अहम बैठक आयोजित की जा रही है। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में यह बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष, महासमुंद में शाम 4:30 बजे से शुरू होगी।

इस बैठक में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति, जिला स्तरीय रिव्यू समिति एवं आरसेटी परामर्शदात्री समिति की संयुक्त समीक्षा की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित वित्तीय समावेशन, ऋण वितरण और स्वरोजगार योजनाओं की वर्तमान स्थिति का आकलन करना और उनकी प्रगति को गति देना है।

बैठक के दौरान वार्षिक जिला साख योजना (Annual Credit Plan), सीडी रेशियो (Credit Deposit Ratio), शैक्षिक ऋण, मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), डेयरी एवं मत्स्य पालन से जुड़े ऋण प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति पर भी विशेष चर्चा होगी।

इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जन-धन योजना, आधार एवं मोबाइल सीडिंग, रुपे कार्ड वितरण जैसी वित्तीय समावेशन से जुड़ी योजनाओं की स्थिति का भी मूल्यांकन किया जाएगा।

जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न बैंक ऋण आधारित योजनाओं की प्रगति और आरसेटी (RSETI) के माध्यम से दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की जाएगी।

प्रशासन की ओर से सभी बैंक प्रबंधकों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अद्यतन आंकड़ों एवं उपलब्धियों के साथ निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

जिला प्रशासन का मानना है कि इस तरह की समीक्षात्मक बैठकें योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने के साथ-साथ आम जनता तक योजनाओं का अधिक प्रभावी लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें