📅 Wednesday, 29 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
मानवता शर्मसार : शादी से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर मामला दर्ज रफ्तार को मिले नए पंख : पीएम मोदी ने किया 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन कवर्धा में दुर्घटना :  हाईवे में  ट्रेलर ने ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत, ट्रक के परखच्चे उड़े पश्चिम बंगाल रण : दूसरे चरण में भारी मतदान के बीच हिंसा का तांडव, कई जिलों में झड़प लाखों की चपत : कल्याण ज्वेलर्स में धनलक्ष्मी गोल्ड स्कीम, शोरूम कर्मचारी रायपुर से गिरफ्तार टला रेल हादसा : धधकती आग के बीच लोको पायलट ने रिवर्स गियर में दौड़ाई ट्रेन, बचाई सैकड़ों जानें मानवता शर्मसार : शादी से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर मामला दर्ज रफ्तार को मिले नए पंख : पीएम मोदी ने किया 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन कवर्धा में दुर्घटना :  हाईवे में  ट्रेलर ने ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत, ट्रक के परखच्चे उड़े पश्चिम बंगाल रण : दूसरे चरण में भारी मतदान के बीच हिंसा का तांडव, कई जिलों में झड़प लाखों की चपत : कल्याण ज्वेलर्स में धनलक्ष्मी गोल्ड स्कीम, शोरूम कर्मचारी रायपुर से गिरफ्तार टला रेल हादसा : धधकती आग के बीच लोको पायलट ने रिवर्स गियर में दौड़ाई ट्रेन, बचाई सैकड़ों जानें
W 𝕏 f 🔗
होम अतिथि मिशन बनाम कमीशन : बदलती पत्रकारिता के दौर में सच …
कीर्तिमान कार्यालय में मलय बेनर्जी और डॉ. नीरज गजेंद्र
कीर्तिमान कार्यालय में मलय बेनर्जी और डॉ. नीरज गजेंद्र
अतिथि

मिशन बनाम कमीशन : बदलती पत्रकारिता के दौर में सच की तलाश पर पत्रकारों का मंथन

वरिष्ठ पत्रकार मलय बेनर्जी और डॉ. नीरज गजेंद्र के बीच हुई चर्चा में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मिशन से कमीशन की ओर झुकाव और डिजिटल युग की चुनौतियों पर गहन विचार हुआ। संवाद का निष्कर्ष यही रहा कि सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत हैं।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
29 Apr 2026, 01:30 PM
📍 रायपुर

नई दिल्ली से प्रिंट और टीवी मीडिया के जरिए लंबे समय तक अपनी शोधपरक और बेबाक विश्लेषणात्मक पत्रकारिता से अपनी पहचान बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार मलय बेनर्जी का कीर्तिमान कार्यालय आगमन एक औपचारिक मुलाकात नहीं, यह पत्रकारिता के वर्तमान और भविष्य पर गंभीर मंथन का अवसर बन गया। संस्थान के संस्थापक डॉ. नीरज गजेंद्र के साथ हुई यह चर्चा कई मायनों में उस बदलाव को रेखांकित करती है, जो आज मीडिया जगत के केंद्र में खड़ा है।

चर्चा का सबसे अहम बिंदु पत्रकारिता का मिशन से कमीशन की ओर झुकाव रहा। मलय बेनर्जी ने साफ शब्दों में कहा कि एक समय था जब पत्रकारिता का उद्देश्य समाज को जागरूक करना, सत्ता से सवाल पूछना और जनहित को सर्वोपरि रखना होता था। लेकिन आज के दौर में सूचना का प्रवाह तेज जरूर हुआ है, पर उसकी विश्वसनीयता और नीयत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि जब खबरें उत्पाद बन जाएं और दर्शक सिर्फ उपभोक्ता, तब पत्रकारिता का मूल उद्देश्य कमजोर पड़ जाता है।

डॉ. नीरज गजेंद्र ने भी इस बात से सहमति जताते हुए कहा कि डिजिटल युग ने अवसर तो दिए हैं, लेकिन साथ ही चुनौतियां भी बढ़ाई हैं। अब हर व्यक्ति के हाथ में मीडिया का साधन है, लेकिन हर कोई पत्रकार नहीं है। ऐसे में सत्य और अर्धसत्य के बीच की रेखा धुंधली होती जा रही है। उन्होंने कीर्तिमान जैसे मंचों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि आज आवश्यकता है एक ऐसे विश्वसनीय प्लेटफॉर्म की, जो निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ खबरों को प्रस्तुत करे।

दोनों वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में निभाए गए पत्रकारिता के दायित्वों को याद किया। यह अनुभव घटनाओं का विवरण होने के साथ यह उन मूल्यों की पुनःस्थापना की कोशिश थी, जिन पर पत्रकारिता की नींव टिकी है

मलय बेनर्जी ने अपने आध्यात्मिक और वैचारिक पक्ष की चर्चा करते हुए बताया कि वे ईश्वर अनुसंधान केंद्र के माध्यम से सनातन सत्यम विषय पर वीडियो श्रृंखला भी जारी करते हैं, जिसमें धर्म और अध्यात्म के गूढ़ पहलुओं को आधुनिक संदर्भ में समझाने का प्रयास किया जाता है। उनका मानना है कि पत्रकारिता और अध्यात्म दोनों का अंतिम उद्देश्य सत्य की खोज ही है, बस माध्यम अलग-अलग होते हैं।

इस संवाद का सार यही है कि पत्रकारिता आज एक चौराहे पर खड़ी है। एक ओर बाजार का दबाव है, तो दूसरी ओर समाज के प्रति जिम्मेदारी। ऐसे में आवश्यकता है संतुलन और विवेक की। कीर्तिमान जैसे मंच यदि अपने मूल्यों पर अडिग रहते हैं, तो निश्चित ही वे इस बदलते दौर में एक नई दिशा देने में सक्षम होंगे।

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें