Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम मिशन मोड प्लान : एआई, खेल, पर्यटन और स्टार्टअप पर…
साय की अध्यक्षता में मिशन मोड विकास योजनाओं पर बैठक
साय की अध्यक्षता में मिशन मोड विकास योजनाओं पर बैठक

मिशन मोड प्लान : एआई, खेल, पर्यटन और स्टार्टअप पर फोकस, सरकार ने बनाई नई रणनीति

छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा अनुसार AI, खेल, पर्यटन, अधोसंरचना और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में तेज और लक्षित विकास के लिए योजनाओं को मिशन मोड में संचालित करेगी। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों ने अपने मिशनों की कार्ययोजना प्रस्तुत की। सरकार युवाओं को एआई, खेल और उद्यमिता से जोड़ते हुए रोजगार और विकास के नए अवसर उपलब्ध कराने पर फोकस कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 May 2026, 11:14 AM · अपडेट: 26 May 2026, 12:26 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ शासन अब विशिष्ट क्षेत्रों में तीव्र और लक्षित विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं को मिशन मोड में संचालित करेगा। इस संबंध में आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी योजनाओं और मिशनों पर प्रस्तुतिकरण देते हुए विस्तृत जानकारी साझा की।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री एआई मिशन के तहत छत्तीसगढ़ को उभरती तकनीकों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए युवाओं को एआई आधारित स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। शासन-प्रशासन के कार्यों में भी एआई तकनीक का उपयोग बढ़ाया जाएगा। इसके लिए अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं और युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के अंतर्गत ग्रामीण और जमीनी स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें निखारने की योजना बनाई गई है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। साथ ही महिला खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पर्यटन मिशन के तहत राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके लिए थीम आधारित पर्यटन सर्किट विकसित किए जाएंगे। सांस्कृतिक मेलों, उत्सवों और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा तथा स्थानीय स्तर पर होमस्टे योजना को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही स्थानीय युवाओं को टूर गाइड के रूप में प्रशिक्षित कर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन के माध्यम से राज्य के बुनियादी ढांचे, सड़कों, पुलों और शहरी-ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर फोकस किया जाएगा। प्रदेश में आर्थिक विकास को गति देने के लिए अधोसंरचना निर्माण कार्यों को मिशन मोड में तेजी से पूरा करने की रणनीति बनाई गई है।

मुख्यमंत्री स्टार्टअप मिशन के जरिए प्रदेश के युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित किया जाएगा। नए व्यापारिक विचारों को धरातल पर उतारने के लिए स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता और सरल प्रक्रियाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक युवा स्वरोजगार और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ सकें।

बैठक में शामिल रहे वरिष्ठ अधिकारी

बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव रजत कुमार, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अंकित आनंद, वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, विशेष सचिव वित्त चंदन कुमार, विशेष सचिव उच्च शिक्षा जय प्रकाश मौर्य सहित सूचना प्रौद्योगिकी एवं चिप्स विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें