📅 Sunday, 03 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
जुए का खेल : जंगल बना मिनी कसीनो, पुलिस के जवान ही सिविल ड्रेस में पत्तों के साथ मिले बड़ी कार्रवाई : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी ने 13 ठिकानों पर मारे छापे, 5.39 करोड़ की बरामदगी नई सौगात :  5 नई हाई-स्पीड ट्रेनों से अब आपका सफर होगा आसान चुनावी हार की सनक : पूर्व नेता ने पूरे गांव का पानी रोका, तलवार लहराकर ग्रामीणों को धमकाया सीएम साय : नन्हीं बच्ची को गोद में लेकर दिया स्नेह, डॉक्टर बनने के सपने पर दी शुभकामनाएं अफरा-तफरी : इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे कई परिवार जुए का खेल : जंगल बना मिनी कसीनो, पुलिस के जवान ही सिविल ड्रेस में पत्तों के साथ मिले बड़ी कार्रवाई : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी ने 13 ठिकानों पर मारे छापे, 5.39 करोड़ की बरामदगी नई सौगात :  5 नई हाई-स्पीड ट्रेनों से अब आपका सफर होगा आसान चुनावी हार की सनक : पूर्व नेता ने पूरे गांव का पानी रोका, तलवार लहराकर ग्रामीणों को धमकाया सीएम साय : नन्हीं बच्ची को गोद में लेकर दिया स्नेह, डॉक्टर बनने के सपने पर दी शुभकामनाएं अफरा-तफरी : इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे कई परिवार
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 के तहत श्रमदान कर सो…
मोर गांव मोर पानी अभियान में किया श्रमदान
मोर गांव मोर पानी अभियान में किया श्रमदान
सरकारी सूचना

मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 के तहत श्रमदान कर सोख्ता गड्ढा निर्माण में सहभागिता

महासमुंद जिले में मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 के तहत जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला पंचायत परिसर में सोख्ता गड्ढा निर्माण हेतु श्रमदान किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने इसमें भाग लेकर जल संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने वर्षा जल संचयन की आवश्यकता पर जोर देते हुए सभी विभागों और आमजन से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 May 2026, 11:02 AM
📍 महासमुंद
जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से संचालित मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 के अंतर्गत आज जिला पंचायत परिसर महासमुंद में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत नंदनवार द्वारा श्रमदान करते हुए सोख्ता गड्ढा निर्माण कार्य में सहभागिता निभाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी का जल संरक्षण पर संदेश

मुख्य कार्यपालन अधिकारी नंदनवार ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा वर्षा जल के संरक्षण के लिए सोख्ता गड्ढों का निर्माण अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने सभी विभागों, ग्राम पंचायतों एवं आमजनों से अभियान से जुड़कर जल संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

मोर गांव मोर पानी अभियान का प्रथम चरण और उपलब्धियाँ

उल्लेखनीय है कि मोर गांव मोर पानी अभियान के प्रथम चरण में महासमुंद जिले में व्यापक स्तर पर जल संरक्षण कार्य किए गए थे। अभियान के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सोख्ता गड्ढा निर्माण, वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण एवं जल स्रोतों के संरक्षण संबंधी गतिविधियां संचालित की गई थीं। जिसमें कुल 35,182 जल संरचनाओं का निर्माण किया गया था। 
इस उपलब्धि के लिए जल संचय, जन भागीदारी (जेएसजेबी 1.0) के तहत पूर्वी जोन में शामिल कैटेगरी 2 अंतर्गत महासमुंद जिला को बेस्ट परफॉर्मिंग जिले के रूप में प्रथम स्थान मिला था।

अभियान 2.0 के तहत भविष्य की दिशा और जनसहभागिता

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अभियान 2.0 के तहत इन प्रयासों से भू-जल स्तर में सुधार के साथ-साथ जल उपलब्धता बढ़ाने में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए पुनः जनसहभागिता के माध्यम से जल संरक्षण कार्यों को गति दी जा रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें