Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ रफ्तार का कहर : कोंडागांव, सूरजपुर और जगदलपुर में…
AI फोटो
AI फोटो
छत्तीसगढ़

रफ्तार का कहर : कोंडागांव, सूरजपुर और जगदलपुर में तीन सड़क हादसे, 2 की मौत और 12 घायल

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव, सूरजपुर और जगदलपुर में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं हुईं। कोंडागांव में 2 लोगों की मौत और 3 घायल हुए, सूरजपुर में बस-ट्रक टक्कर से करीब 12 लोग घायल हुए जिनमें 4 गंभीर हैं, जबकि जगदलपुर में ट्रक पलटने से 3 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जारी है और पुलिस जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Apr 2026, 12:38 PM · अपडेट: 13 Jun 2026, 08:27 AM
कोंडागांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ में सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। राज्य के अलग-अलग जिलों—कोंडागांव, सूरजपुर और जगदलपुर—में हुए भीषण सड़क हादसों में कुल 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 10 से 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। 

कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर एक तेज रफ्तार माजदा वाहन और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि माजदा में सवार मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती अनुमान के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ हो सकता है।

सूरजपुर में बस और खड़ी ट्रक की टक्कर

सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र में अंबिकापुर से बिहार जा रही एक यात्री बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को तुरंत अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा चालक की लापरवाही या तेज गति के कारण हुआ हो सकता है, हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है।

जगदलपुर में हाईवा पलटा, तीन घायल

जगदलपुर के पुसपाल घाट इलाके में गिट्टी से भरा एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन चालक सहित तीन लोग घायल हो गए।

हादसे के समय मौके पर मौजूद सीआरपीएफ की 188 बटालियन के जवानों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सहायक कमांडेंट बन्ना राम की सूचना पर मारडूम थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जवानों ने वाहन में फंसे चालक लक्ष्मण, योगेंद्र और कार्तिक को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।

जांच जारी

पुलिस सभी मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर सभी घटनाओं में तेज रफ्तार और लापरवाही को प्रमुख कारण माना जा रहा है। हादसों के बाद स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें