Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर रायपुर में नशे में ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई: एक…
कार्यवाही के बाद जब्त की गई गाड़िया
कार्यवाही के बाद जब्त की गई गाड़िया
रायपुर

रायपुर में नशे में ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई: एक रात में 159 चालक पकड़ाए, 3 महीने में टूटा सालभर का रिकॉर्ड

रायपुर में पुलिस ने संडे नाइट सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाकर 8 जगहों पर कार्रवाई की, जिसमें 159 लोग नशे में गाड़ी चलाते पकड़े गए—यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 30 Mar 2026, 11:39 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजधानी की सड़कों पर रफ्तार और नशे का जानलेवा कॉम्बिनेशन खत्म करने के लिए पुलिस ने संडे नाइट को बड़ी घेराबंदी की। रायपुर कमिश्नरेट की टीम ने शहर के 8 प्रमुख पॉइंट्स पर सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की इस कार्रवाई में 159 वाहन चालक नशे की हालत में स्टयरिंग थामे मिले। यह अब तक के किसी भी एक अभियान में पकड़े गए शराबियों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले अधिकतम 154 केस दर्ज किए गए थे।
नशे में गाड़ी चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई
हैरान करने वाली बात यह है कि साल 2026 के शुरुआती तीन महीनों में ही रायपुर पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने वाले 1,580 लोगों पर कार्रवाई की है। यह आंकड़ा साल 2025 के पूरे 12 महीनों 1,537 केस के रिकॉर्ड को पार कर गया है। पुलिस अब इन सभी आरोपियों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कराने के लिए आरटीओ (RTO) को प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है।
ब्रीथ एनालाइजर से जांच
पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन और डीसीपी विकास कुमार के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मुहिम केवल चालान काटने के लिए नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने के लिए है। अफसरों ने स्पष्ट किया कि नशे में गाड़ी चलाना न केवल खुद की बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डालना है।
पुलिस ने लोगों से की अपील
शराब पीकर वाहन बिल्कुल न चलाएं, कैब या ऑटो का इस्तेमाल करें। दोपहिया पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएं। बच्चों को किसी भी हाल में वाहन न दें। अफसरों ने आने वाले दिनों में लगातार जांच करने की बात कही है।

क्या हुआ इस अभियान में?

  • संडे नाइट को शहर के 8 प्रमुख पॉइंट्स पर सरप्राइज चेकिंग की गई
  • 159 लोग नशे की हालत में गाड़ी चलाते पकड़े गए
  • यह किसी एक अभियान में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है

चौंकाने वाले आंकड़े

  • 2026 के पहले 3 महीनों में ही 1,580 केस दर्ज
  • जबकि पूरे 2025 में कुल 1,537 केस थे

आगे क्या कार्रवाई होगी?

  • पकड़े गए लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कराने की तैयारी
  • आरटीओ को प्रस्ताव भेजा जाएगा
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें