Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ रायपुर में महिला आरक्षक की संदिग्ध मौत, सरकारी क्…
महिला आरक्षक
महिला आरक्षक
छत्तीसगढ़

रायपुर में महिला आरक्षक की संदिग्ध मौत, सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला शव

राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित पुलिस कॉलोनी में शनिवार देर रात महिला कॉन्स्टेबल पूजा कुशवाहा का शव उनके सरकारी क्वार्टर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस कॉलोनी में सनसनी फैल गई है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 12 Apr 2026, 11:07 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:32 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित पुलिस कॉलोनी में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब महिला कॉन्स्टेबल का शव उनके सरकारी क्वार्टर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है।

 रात 8:30 बजे मिली सूचना, मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे कॉलोनी से सूचना मिली कि एक महिला कॉन्स्टेबल अपने घर में फंदे पर लटकी हुई है। सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई पुलिस

मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने गेट तोड़कर घर में प्रवेश किया, जहां महिला कॉन्स्टेबल का शव पंखे से लटका मिला।

कॉलोनी में अकेले रहती थीं पूजा कुशवाहा

जानकारी के अनुसार पूजा कुशवाहा पुलिस कॉलोनी में अकेले रहती थीं। पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर शव को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पुलिस कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है।
मृतका के पारिवारिक, व्यक्तिगत और ड्यूटी से जुड़े पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

मर्ग कायम, जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें