Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम लोक निर्माण विभाग : सचिव मुकेश बंसल ने दुर्ग में …
निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा
निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा

लोक निर्माण विभाग : सचिव मुकेश बंसल ने दुर्ग में निर्माण कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने दुर्ग में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा करने, फ्लाईओवर की समग्र योजना तैयार करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्ग साइंस कॉलेज के निर्माणाधीन 750 सीटर ऑडिटोरियम, जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य तथा पाटन शासकीय कॉलेज भवन का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने को कहा। साथ ही आधुनिक तकनीक, वर्टिकल निर्माण, उच्च गुणवत्ता सामग्री और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 May 2026, 12:40 PM · अपडेट: 15 Jun 2026, 07:55 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज संभागीय मुख्यालय दुर्ग में लोक निर्माण विभाग के दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता तथा कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर भवनों, सड़कों और पुलों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने दुर्ग और पाटन में तीन कार्यस्थलों पर जाकर कार्यों का निरीक्षण भी किया।

बंसल ने बैठक में अधिकारियों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सभी सड़क खंडों पर फ्लाईओवर की समग्र योजनाओं के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्ग परिक्षेत्र के लोक निर्माण विभाग के सभी संभागों में प्रगतिरत कार्यों में तेजी लाते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी बैठक में मौजूद थे।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के 15 दिनों के भीतर चयनित एजेंसी से अनुबंध की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और समय-सीमा में काम सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभागीय अधिकारी अपने सुव्यवस्थित और समयबद्ध कार्यों से नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के बीच विभाग की अच्छी छवि बनाएं। सभी कार्यों को पूरी जवाबदेही, सक्रियता और गंभीरता से अंजाम दें।

निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग पर बल

सचिव बंसल ने सभी अधिकारियों को मुख्यालय में रहकर निर्माणाधीन कार्यों की पुख्ता और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र की सड़कों की स्थिति की पूरी जानकारी रखते हुए परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों में सुधार की जरूरत पर संबंधित ठेकेदारों से तत्काल मरम्मत कराने को कहा। उन्होंने मैदानी स्तर पर भू-अर्जन में आ रही बाधाओं से वरिष्ठ कार्यालयों को अवगत कराने को कहा, ताकि निराकरण की कार्यवाही उच्च स्तर पर समय पर की जा सके। उन्होंने इनके निराकरण में किसी भी प्रकार की देरी नहीं करने के निर्देश दिए।

आधुनिक तकनीक और वर्टिकल निर्माण को बढ़ावा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने शासकीय भवनों के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता एवं उपयोगिता के अनुरूप हॉरिजांटल की जगह वर्टिकल निर्माण को बढ़ावा देते हुए आधुनिक डिजाइनों और नई तकनीकों से निर्माण की कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने भवनों के निर्माण के दौरान निर्माण सामग्री से लेकर टाइल्स, पुट्टी और पेंट तक अच्छी गुणवत्ता का उपयोग करने को कहा। साथ ही सभी भवनों में भूजल स्तर को रिचार्ज करने के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने दुर्ग के साइंस कॉलेज में बन रहे 750 सीटर ऑडिटोरियम के कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों में तेजी लाते हुए जल्द इसका निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेल तिराहा से मिनीमाता चौक पुलगांव तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पाटन कॉलेज भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पाटन शासकीय कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां नए भवन में क्लासरूम, लैब, शौचालय इत्यादि का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कॉलेज प्रबंधन से समन्वय बनाकर विद्यार्थियों की जरूरतों और उपयोगिता के अनुसार सभी कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।

बंसल ने पूरे कॉलेज परिसर को हरा-भरा, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर देते हुए परिसर विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें