📅 Thursday, 14 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
CBSE 12वीं रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन का रिजल्ट 80.88%, लड़कियां फिर रहीं आगे यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा CBSE 12वीं रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन का रिजल्ट 80.88%, लड़कियां फिर रहीं आगे यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना लोक निर्माण विभाग समीक्षा बैठक : निर्माण कार्यों …
लोक निर्माण विभाग समीक्षा बैठक
लोक निर्माण विभाग समीक्षा बैठक
सरकारी सूचना

लोक निर्माण विभाग समीक्षा बैठक : निर्माण कार्यों में तेजी और सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश

इस महत्वपूर्ण बैठक में निर्माण कार्यों की धीमी गति के कारणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन और पोल शिफ्टिंग जैसी बाधाओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 2025-26 और 2026-27 की योजनाओं के बजट प्रावधानों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 May 2026, 12:10 PM
📍 रायपुर

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज नवा रायपुर स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय के निर्माण भवन में सभी मुख्य अभियंताओं की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में निर्माण कार्यों की गति, गुणवत्ता और प्रशासनिक बाधाओं के समाधान पर विशेष फोकस किया गया। बैठक में सचिव बंसल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन और पोल शिफ्टिंग जैसी बाधाओं को स्वयं सक्रिय रूप से संज्ञान में लेकर समय-सीमा में त्वरित रूप से हल किया जाए, ताकि परियोजनाओं की प्रगति प्रभावित न हो। उन्होंने डी.पी.आर. तैयार करने, एजेंसी चयन और कार्य मेजरमेंट बुक में आधुनिक तकनीक अपनाने पर बल दिया। 

साथ ही निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए तकनीकी नवाचार अपनाने के निर्देश दिए। सचिव ने हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल, शासकीय आवासगृह, मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और कम्पोजिट भवनों के निर्माण में भूमि की उपलब्धता के अनुसार हॉरिजॉन्टल की बजाय वर्टिकल निर्माण को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने आधुनिक डिजाइन और नई तकनीकों के साथ भवन निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्ष 2025-26 और 2026-27 के बजट में शामिल कार्यों के प्राक्कलन को प्राथमिकता क्रम में तत्काल भेजने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं को समय पर स्वीकृति और क्रियान्वयन मिल सके। 

प्रकरणों की समीक्षा

वरिष्ठ अधिकारियों को हर 15 दिन में कोर्ट प्रकरणों, भू-अर्जन मामलों और लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बाधाओं की जानकारी उच्च स्तर पर तुरंत भेजने को कहा गया ताकि उनका शीघ्र निराकरण हो सके। सचिव ने स्पष्ट किया कि भवनों, सड़कों और पुल-पुलियों के सभी प्रगतिरत कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार मासिक कार्ययोजना बनाकर ही किए जाएं, जिससे गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित हो सके।

अनुशासन और निरीक्षण व्यवस्था सख्त

सभी कार्यपालन अभियंताओं, अनुविभागीय अधिकारियों और उप अभियंताओं को निर्देश दिए गए कि वे छुट्टी के दिनों में भी सतर्क रहें और बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ें। साथ ही यह भी कहा गया कि वरिष्ठ अधिकारी किसी भी समय निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। इस समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट संकेत दिए कि अब विभागीय कार्यों में देरी, लापरवाही और बाधाओं को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। लक्ष्य है—तेज, पारदर्शी और आधुनिक निर्माण व्यवस्था को लागू करना।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें