Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम वर्षों का इंतजार खत्म : ग्रामीणों को मिला भू स्वा…
हितग्राहियों को भूस्वामित्व आबादी पट्टा वितरित किया गया
हितग्राहियों को भूस्वामित्व आबादी पट्टा वितरित किया गया

वर्षों का इंतजार खत्म : ग्रामीणों को मिला भू स्वामित्व पट्टा, किसानों की सिंचाई समस्या का समाधान

सुशासन तिहार के तहत सरायपाली के गढ़फुलझर में आयोजित समाधान शिविर में 10 हितग्राहियों को भूस्वामित्व आबादी पट्टा वितरित किया गया, जिससे उन्हें अपनी आवासीय भूमि पर वैधानिक अधिकार मिला। वहीं परसापाली के ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोड़बहाल जलाशय के जर्जर मुख्य गेट की मरम्मत कराई, जिससे किसानों को सिंचाई सुविधा में राहत मिली। ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल और समस्याओं के शीघ्र समाधान पर खुशी जताई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 May 2026, 04:04 PM · अपडेट: 25 May 2026, 11:30 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर अब ग्रामीणों के लिए शिकायत निवारण का मंच नहीं, बल्कि अधिकारों और सुविधाओं तक पहुंच का माध्यम भी बनता जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड सरायपाली के ग्राम गढ़फुलझर में आयोजित समाधान शिविर में 10 पात्र हितग्राहियों को भूस्वामित्व आबादी पट्टा वितरित किया गया, जिससे उनके वर्षों पुराने इंतजार को नई पहचान और अधिकार मिला।
पट्टा मिलने से हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें अपने आवासीय भूमि पर वैधानिक स्वामित्व का अधिकार प्राप्त हुआ है, जिससे भविष्य में विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में भी सुविधा होगी। शिविर में सरायपाली से सत्यानंद, रूकमणी और टिकर, मेदनीपुर से बालुमकेश्वर एवं सर्वदमन, छोटेपटनी से जगत और खेमलाल तथा केंवटापाली से जानकी प्रसाद, रामकुमार एवं महेन्द्र को भू स्वामित्व आबादी पट्टा प्रदान किया गया।
ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन सीधे गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल रहा है

गोड़बहाल जलाशय के मुख्य गेट की मरम्मत 

ग्राम पंचायत परसापाली के ग्रामीणों ने समाधान शिविर में गोड़बहाल जलाशय के मुख्य गेट की जर्जर स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। ग्रामीणों ने बताया कि जलाशय का मुख्य गेट खराब होने से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और किसानों को खेती कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा तत्काल संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देश प्राप्त होते ही जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता अजय खरे एवं टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और प्राथमिकता के आधार पर गोड़बहाल जलाशय के मुख्य गेट का मरम्मत कार्य पूर्ण कराया।
 गोड़बहाल जलाशय से पोटापारा तथा परसापाली क्षेत्र के कृषि रकबे में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होती है। मुख्य गेट की मरम्मत होने से अब किसानों को समय पर सिंचाई जल मिल सकेगा, जिससे आगामी खेती कार्यों में सुविधा होगी और फसलों को पर्याप्त पानी मिल पाएगा। ग्रामीणों ने समस्या के त्वरित निराकरण पर जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी वर्षों पुरानी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ है, जिससे हम सभी किसान खुश है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें