Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर वायरल वीडियो पर प्रशासन का स्पष्टीकरण : उड़ीसा मे…
पीएम जनमन योजना के तहत पात्र परिवार को मिलेगा आवास
पीएम जनमन योजना के तहत पात्र परिवार को मिलेगा आवास
रायपुर

वायरल वीडियो पर प्रशासन का स्पष्टीकरण : उड़ीसा में रहने के कारण सर्वे से बाहर था परिवार, अब पीएम जनमन योजना से मिलेगा आवास

गरियाबंद में वायरल वीडियो पर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विशेष पिछड़ी जनजाति का परिवार पहले उड़ीसा में रहने के कारण आवास सर्वे में शामिल नहीं हो पाया था। अब पीएम जनमन योजना के तहत उनका पुनः सर्वे कर लिया गया है और जल्द आवास स्वीकृत किया जाएगा। प्रशासन ने बताया कि जिले में 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत हो चुके हैं और छूटे हुए सभी पात्र परिवारों को दोबारा सर्वे कर योजना से जोड़ा जा रहा है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 10 May 2026, 12:03 PM · अपडेट: 11 Jun 2026, 03:05 PM
गरियाबंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर उठे सवालों पर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। वीडियो में दिख रहे विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) परिवार को लेकर दावा किया जा रहा था कि उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह परिवार पहले उड़ीसा में निवासरत था, जिसके कारण वे आवास सर्वे में शामिल नहीं हो सके थे।

उड़ीसा में रहने से सर्वे से बाहर था परिवार

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर ने बताया कि संबंधित परिवार वर्ष 2011 और 2018 के आवास सर्वे में शामिल नहीं था, क्योंकि उस समय वे छत्तीसगढ़ में निवास नहीं कर रहे थे। वर्ष 2024 के सर्वे के दौरान भी परिवार गांव में मौजूद नहीं था, जिसके कारण उनका नाम सूची में दर्ज नहीं हो सका।

उन्होंने बताया कि हाल ही में परिवार के छत्तीसगढ़ लौटने के बाद उनका पुनः सर्वे कर लिया गया है और अब उन्हें पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (PM JANMAN) के तहत पात्रता के अनुसार आवास स्वीकृत किया जाएगा।

पीएम जनमन योजना में बड़े पैमाने पर काम

प्रशासन के अनुसार जिले में विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए चल रहे पीएम जनमन अभियान के तहत अब तक 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से करीब 21 हजार आवासों का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है।

अधिकारियों का कहना है कि जो भी पात्र हितग्राही पहले किसी कारणवश सर्वे से छूट गए थे, उन्हें अब विशेष अभियान चलाकर दोबारा शामिल किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना से वंचित न रहे।

समाधान शिविर में बने दस्तावेज

प्रशासन ने बताया कि समाधान शिविर के दौरान संबंधित हितग्राही को मौके पर ही राहत दी गई। उनके राशन कार्ड और मनरेगा जॉब कार्ड तत्काल बनाए गए, वहीं आयुष्मान कार्ड की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि जिले में बसाहटों के आधार पर लगातार पुनः सर्वे कराया जा रहा है। सभी पात्र परिवारों की पहचान के बाद अंतिम सूची केंद्र सरकार को भेजी जाएगी और स्वीकृति मिलते ही आवास आवंटित किए जाएंगे।

कोई पात्र परिवार नहीं रहेगा वंचित

प्रशासन ने साफ किया है कि पीएम जनमन योजना का उद्देश्य केवल आवास उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि विशेष पिछड़ी जनजातियों का सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण भी है। इसलिए हर पात्र परिवार को योजना से जोड़ने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें