Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › शक ने ली जान : प्रेमी ने गर्लफ्रेंड का गला घोंटा,…
शक और गुस्से में प्रेमी बना कातिल
शक और गुस्से में प्रेमी बना कातिल
छत्तीसगढ़

शक ने ली जान : प्रेमी ने गर्लफ्रेंड का गला घोंटा, खुद ही 112 पर कॉल कर बताया ‘बेहोश है’

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक युवक ने शक और गुस्से में अपनी गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों की मुलाकात B.Ed की पढ़ाई के दौरान हुई थी और प्रेम संबंध में थे, लेकिन अवैध संबंध के शक को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन किराए के कमरे में झगड़ा बढ़ने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और बाद में खुद ही डायल-112 पर कॉल कर युवती के बेहोश होने की सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 18 Apr 2026, 07:00 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 06:39 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्यार, शक और गुस्से की खतरनाक कहानी सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने खुद ही डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी कि युवती बेहोश हो गई है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ाई के दौरान शुरू हुआ रिश्ता

मृतका यूनेश्वरी वर्मा (26) खैरागढ़ जिले के चिचोला की रहने वाली थी और दुर्ग में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोपी कार्तिक राम साहू (27) बालोद जिले का निवासी है। दोनों की मुलाकात दुर्ग-बालोद रोड स्थित बीएम कॉलेज, कोलिहापुरी में B.Ed की पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई, लेकिन आरोपी को युवती पर किसी और से संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

किराए के कमरे में हुआ झगड़ा, गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

पुलिस के मुताबिक, 17 अप्रैल की दोपहर आरोपी युवती को सुभाष नगर स्थित अपने किराए के कमरे में ले गया। यहां फिर से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर कार्तिक ने यूनेश्वरी का गला दबा दिया। दम घुटने से मौके पर ही युवती की मौत हो गई।

खुद ही पुलिस को किया फोन

हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए डायल-112 पर कॉल किया और बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड बेहोश हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पूछताछ में कबूला जुर्म

शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

घटना विवरण:

  • घटना: 17 अप्रैल, दुर्ग
  • आरोपी: कार्तिक राम साहू (27), बालोद निवासी
  • मृतका: यूनेश्वरी वर्मा (26), खैरागढ़ निवासी
  • कारण: अवैध संबंध का शक
  • स्थान: सुभाष नगर, किराए का कमरा
  • कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें