Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
chaibasa road accident: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 3 की मौत और 2 गंभीर घायल Durg News: सवारी विवाद के बाद ऑटो चालक ने अपने ही ईवी में लगाई आग, वीडियो वायरल Crime News: पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, साले ने कुल्हाड़ी से किया जीजा पर हमला Forest Department Action: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, वन अमले पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का आरोप Bilaspur Car Fire: स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप chaibasa road accident: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 3 की मौत और 2 गंभीर घायल Durg News: सवारी विवाद के बाद ऑटो चालक ने अपने ही ईवी में लगाई आग, वीडियो वायरल Crime News: पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, साले ने कुल्हाड़ी से किया जीजा पर हमला Forest Department Action: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, वन अमले पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का आरोप Bilaspur Car Fire: स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप
W 𝕏 f
होम › सारंगढ़-बिलाईगढ़ › शिक्षा का अनोखा दान: शिक्षक कृष्ण कुमार कुर्रे ने…
छात्राओं को पुस्तकें वितरित करते शिक्षक कृष्ण कुमार कुर्रे
छात्राओं को पुस्तकें वितरित करते शिक्षक कृष्ण कुमार कुर्रे
सारंगढ़-बिलाईगढ़

शिक्षा का अनोखा दान: शिक्षक कृष्ण कुमार कुर्रे ने 10 वर्षों से संभाला छात्राओं की पढ़ाई का जिम्मा

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक कृष्ण कुमार कुर्रे पिछले 10 वर्षों से जरूरतमंद छात्राओं की शिक्षा में सहयोग कर रहे हैं। वह हर साल आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकें, गाइड और अन्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सफलता के लिए प्रेरित भी करते हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Jul 2026, 05:30 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 12:20 AM
बिलाईगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव में पदस्थ शिक्षक कृष्ण कुमार कुर्रे शिक्षा के क्षेत्र में सेवा और समर्पण की मिसाल पेश कर रहे हैं। वह पिछले 10 वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद छात्राओं की पढ़ाई में सहयोग कर रहे हैं। शिक्षक कुर्रे द्वारा हर वर्ष छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकें, परीक्षाबोध, परीक्षासार, गाइड और अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, ताकि आर्थिक परेशानी के कारण किसी भी छात्रा की पढ़ाई प्रभावित न हो।

47 छात्राओं को निःशुल्क दी अध्ययन सामग्री

इस वर्ष भी शिक्षक कृष्ण कुमार कुर्रे ने अपने सेवा अभियान को जारी रखते हुए कक्षा 11वीं की 22 छात्राओं और कक्षा 12वीं की 25 छात्राओं को जीवविज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी विषयों की पुस्तकें, परीक्षाबोध, गाइड सहित अन्य उपयोगी शैक्षणिक सामग्री निःशुल्क वितरित की। इसके साथ ही कक्षा 9वीं की 20 और कक्षा 10वीं की 26 निर्धन एवं जरूरतमंद छात्राओं को भी परीक्षाबोध, परीक्षासार, गाइड और अन्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई।

पुस्तक वितरण के साथ दे रहे प्रेरणा

शिक्षक कृष्ण कुमार कुर्रे का प्रयास केवल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है। वह छात्राओं को समय-समय पर प्रेरणादायी व्याख्यान देकर आत्मविश्वास बढ़ाने, सकारात्मक सोच रखने, अनुशासन के साथ पढ़ाई करने और जीवन में बड़े लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इसलिए वह छात्राओं को मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

‘कोई छात्रा आर्थिक अभाव में शिक्षा से दूर न रहे’

शिक्षक कृष्ण कुमार कुर्रे ने कहा कि इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी छात्रा केवल आर्थिक समस्या के कारण शिक्षा से वंचित न हो। हर बच्ची को बेहतर संसाधन और अवसर मिलना चाहिए, ताकि वह अपने भविष्य को मजबूत बना सके।

उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा दान है और एक छात्रा को शिक्षित करना पूरे समाज को शिक्षित करने के समान है। शिक्षित छात्राएं आगे चलकर परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उनके इस प्रयास से विद्यालय की छात्राओं को न केवल पढ़ाई में सहायता मिल रही है, बल्कि आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिल रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें