Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर सपूतों का सम्मान :  उप मुख्यमंत्री ने शौर्य चक्र …
विजय शर्मा शौर्य चक्र विजेताओं से मिले
विजय शर्मा शौर्य चक्र विजेताओं से मिले
रायपुर

सपूतों का सम्मान :  उप मुख्यमंत्री ने शौर्य चक्र विजेताओं की बहादुरी को किया नमन

नवा रायपुर अटल नगर स्थित निवास कार्यालय में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने शौर्य चक्र से सम्मानित वीर पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर डीजीपी अरुण देव गौतम और जवानों के परिजन भी उपस्थित रहे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Jun 2026, 07:52 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कर-कमलों से “शौर्य चक्र” से सम्मानित वीर पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों से उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री  विजय शर्मा ने आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सभी वीर जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डीजीपी अरुण देव गौतम सहित जवानों के परिजन और परिवारजन भी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ और पूरा देश ऐसे वीर सपूतों पर गर्व करता है, जिन्होंने विषम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि इन जवानों की वीरता केवल वर्तमान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

परिवारों के त्याग और समर्थन 

मुलाकात के दौरान शर्मा ने शौर्य चक्र से सम्मानित इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट, इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख तथा राइफलमैन भोज राम साहू के साहसिक योगदान की सराहना की। उन्होंने उनके परिजनों से भी आत्मीय संवाद किया और सभी को शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि देश सेवा के इस गौरवपूर्ण कार्य में केवल जवान ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों का त्याग और समर्थन भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान उन्होंने जवानों से उनके वीरता पूर्ण अभियानों के अनुभव भी विस्तार से जाने।

गंभीर रूप से घायल 

इसी प्रकार, 3 असम राइफल्स के राइफलमैन भोज राम साहू को भारत-म्यांमार सीमा क्षेत्र में घुसपैठ विरोधी अभियान के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अदम्य साहस दिखाने के लिए “शौर्य चक्र” प्रदान किया गया। घायल अवस्था में भी उन्होंने मोर्चा संभाले रखा और दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर करते हुए अभियान की सफलता में निर्णायक भूमिका निभाई।

कल्याण के प्रति संकल्प

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सुरक्षा बलों के जवानों के सम्मान, कल्याण और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी सम्मानित जवानों और उनके परिजनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका साहस और बलिदान राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें