Wednesday, 17 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
वारदात : जामुल में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, चाकूबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल खुलासा : कोतवाली थाना क्षेत्र लूट मामला सुलझा, तीन युवक पुलिस की गिरफ्त में घटना :  पति-पत्नी के शव जंगल में अलग-अलग पेड़ों पर लटके मिले, इलाके में सनसनी बड़ा ट्रैप : 1 लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का कर्मचारी  रंगे हाथ गिरफ्तार सड़क हादसा :  ट्रक-बस की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्री घायल, बस का अगला हिस्सा चकनाचूर टला हादसा : लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान से टकराई चिड़िया, 2 घंटे बाधित रहा संचालन वारदात : जामुल में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, चाकूबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल खुलासा : कोतवाली थाना क्षेत्र लूट मामला सुलझा, तीन युवक पुलिस की गिरफ्त में घटना :  पति-पत्नी के शव जंगल में अलग-अलग पेड़ों पर लटके मिले, इलाके में सनसनी बड़ा ट्रैप : 1 लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का कर्मचारी  रंगे हाथ गिरफ्तार सड़क हादसा :  ट्रक-बस की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्री घायल, बस का अगला हिस्सा चकनाचूर टला हादसा : लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान से टकराई चिड़िया, 2 घंटे बाधित रहा संचालन
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना समापन समारोह :  एआई को बताया विकास का इंजन, 5 युव…
मंत्री लखन लाल देवांगन का संबोधन
मंत्री लखन लाल देवांगन का संबोधन
सरकारी सूचना

समापन समारोह :  एआई को बताया विकास का इंजन, 5 युवा उद्यमियों का हुआ सम्मान 

रायपुर में आयोजित समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 के समापन समारोह में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने एआई को विकसित भारत 2047 का प्रमुख इंजन बताया। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है, जिसे आधुनिक तकनीक और कौशल से जोड़ना आवश्यक है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
17 Jun 2026, 06:33 PM
रायपुर

 डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय (बिलासपुर) एवं आइसेक्ट इंडिया ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय समर्थ भारत कॉन्क्लेव का समापन रायपुर में भव्य रूप से हुआ। समापन समारोह में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्र लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की असली शक्ति उसका मानव संसाधन होता है। भारत के पास विश्व की सबसे बड़ी युवा आबादी है, जो देश को आगे ले जाने की सबसे बड़ी पूंजी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती युवाओं को आधुनिक तकनीक के अनुरूप कुशल बनाना है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 

मंत्री ने कहा कि आज का युग निरंतर परिवर्तन का युग है, और इस परिवर्तन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भारत को महाशक्ति बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि एआई केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि कौशल विकास, अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना को नई दिशा देने वाला “इंजन” है। देवांगन ने विकसित भारत 2047 के विजन पर जोर देते हुए कहा कि यह सपना तभी साकार होगा जब विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन का अर्थ केवल बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच नहीं, बल्कि हर नागरिक को आर्थिक व्यवस्था से जोड़ना है।

डिजिटल इंडिया 

मंत्री ने कहा कि आज मोबाइल एप और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक घर बैठे सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह परिवर्तन तकनीकी प्रगति और एआई के प्रभाव से संभव हुआ है, जिसने शासन और आम जनता के बीच की दूरी को कम किया है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री देवांगन ने 5 युवा उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। समारोह में डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पी.के. घोष, आईसेक्ट के चेयरमैन डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विकसित भारत 2047

देवांगन ने विकसित भारत 2047 के विजन पर जोर देते हुए कहा कि यह सपना तभी साकार होगा जब विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन का अर्थ केवल बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच नहीं, बल्कि हर नागरिक को आर्थिक व्यवस्था से जोड़ना है। मंत्री ने कहा कि आज मोबाइल एप और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक घर बैठे सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह परिवर्तन तकनीकी प्रगति और एआई के प्रभाव से संभव हुआ है, जिसने शासन और आम जनता के बीच की दूरी को कम किया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें