Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार अभियान क…
परिसरों में किया गया निरीक्षण
परिसरों में किया गया निरीक्षण
छत्तीसगढ़

सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि विभाग की सघन जांच जारी

कोरिया जिले में “सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग 27 अप्रैल से 11 मई तक 15 दिनों का सघन जांच अभियान चला रहा है। इस दौरान राजस्व और पुलिस विभाग की टीमों के साथ मिलकर दुकानों, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर यूनिट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। निरीक्षण में लाइसेंस, मेडिकल फिटनेस, पानी व पैकेजिंग टेस्ट रिपोर्ट, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र और रिकॉर्ड जैसे दस्तावेजों की जांच की जा रही है तथा सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अभियान लगातार जारी रहेगा और मानकों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य जिले में मिलावट रहित खाद्य सामग्री और मानक गुणवत्ता की दवाएं सुनिश्चित करना है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 May 2026, 12:42 PM · अपडेट: 16 Jul 2026, 01:01 AM
बैकुंठपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ शासन के सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा के निर्देश पर, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग और कलेक्टर कोरिया के मार्गदर्शन में, कोरिया जिले में "सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार" थीम पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार जिले के दुकानों में खाद्य एवं पेय सामाग्रियों की सतत जांच की जा रही है। इसकी शुरूआत 27 अप्रैल से की गई है, जो 11 मई तक यानी 15 दिनों तक चलेगा।

जांच टीमों का गठन और निरीक्षण कार्य

इस अभियान के तहत फ़ूड एवं ड्रग विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ राजस्व एवं पुलिस विभाग की अलग-अलग टीम बनाई गई है। इसी कड़ी में सोमवार को अभिहित अधिकारी फ़ूड एंड सेफ्टी नीलम ठाकुर के नेतृत्व में टीम द्वारा डुमरिया, पटना और बैकुंठपुर में करीब 7 पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर विनिर्माता, विक्रेता फर्म परिसर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देश

निरीक्षण के दौरान खाद्य अनुज्ञप्ति या पंजीयन को डिस्पले करने, मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट, वॉटर टेस्ट कराने, पैकेजिंग मटेरियल टेस्टिंग रिपोर्ट, फास्टैक प्रशिक्षण रिपोर्ट, बिल रिकॉर्ड, तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज को दुरुस्त रखने के लिए अभिहित अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। इस दौरान नमूना सहायक निधि जायसवाल भी मौजूद रही।

अभियान का उद्देश्य और आगे की कार्यवाही

अभिहित अधिकारी नीलम ठाकुर ने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और मानकों की अनदेखी करने वाले संचालकों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के नागरिकों को मिलावट रहित खाद्य सामग्री और मानक स्तर की दवाएं उपलब्ध कराना है।

पूर्व में की गई जांच और आगे की योजना

गौरतलब है कि इसके पूर्व चाट-गुपचुप सेंटर्स, गन्ना रस, सॉफ्ट ड्रिंक्स, आइसक्रीम, जूस सेंटर्स, बेकरी प्रोडक्ट्स विक्रेता फर्मों का निरीक्षण, स्वीट शॉप्स एवं मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेसिंग यूनिट, होटल-रेस्टोरेंट, मिड डे मिल एवं हॉस्पिटल कैंटीन की जांच की जा चुकी है। आगे अभियान के तहत आइसक्रीम विक्रेता फर्मों, कन्फेक्शनरी प्रतिष्ठानों, ढाबा खाद्य प्रतिष्ठानों, फल एवं सब्जी विक्रेता प्रतिष्ठानों, बेकरी निर्माता फर्मों तथा अन्य खाद्य विक्रेताओं की जांच सतत रूप से की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें