Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सानटेमरी में 44 सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन, 77…
विधायक ने किया शिलान्यास
विधायक ने किया शिलान्यास

सानटेमरी में 44 सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन, 77 करोड़ की लागत से होगा क्षेत्र का समग्र विकास

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सानटेमरी में 44 सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इस परियोजना की कुल लागत 77 करोड़ 47 लाख 99 हजार रुपये है और इन सड़कों की कुल लंबाई 96.495 किलोमीटर होगी। सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी और सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरीनंद ने इस विकास कार्य का शुभारंभ किया। इस योजना से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी, कृषि उत्पादों के परिवहन में तेजी आएगी, और समग्र विकास को गति मिलेगी। संबंधित अधिकारियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Apr 2026, 06:05 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 11:04 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत जिले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सानटेमरी में आज सड़क विकास कार्यां का भूमिपूजन किया गया। सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरीनंद के विशिष्ट आतिथ्य में कुल 44 सड़कों के निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्य किया गया। इन सड़कों की कुल लंबाई 96.495 किलोमीटर है, जिसकी लागत 77 करोड़ 47 लाख 99 हजार रुपए है। 
भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत पिथौरा की अध्यक्ष  उषा धृतलहरे, जनपद सदस्य कंवलजीत सिंह छाबड़ा, पुरुषोत्तम धृतलहरे, बिमला बेहरा, सुमीत अग्रवाल, हलधर साहू, अभिमन्यु प्रधान, रमेश अग्रवाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, ग्राम पंचायत सानटेमरी के सरपंच देवेन्द्र यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी ने भूमिपूजन कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया तथा सभी क्षेत्रवासियों को इस सौगात के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।  
परिवहन में आएगी तेजी 
सांसद चौधरी ने  कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, कृषि उत्पादों के परिवहन में तेजी आएगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य शासन का संकल्प है कि कोई भी गांव विकास से अछूता न रहे। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सरकार का उद्देश्य हर गांव को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक और सामाजिक प्रगति सुनिश्चित हो सके। 
विकास के लिए सड़के जरूरी 
सांसद चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन कार्यां को गुणवत्ता और समय सीमा में पूरा करें, ताकि जनता को इसका शीघ्र लाभ मिल सके। सरायपाली विधायक चातुरीनंद ने विकास के लिए सड़कों को जरूरी बताया और कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुलभ सुविधा आवश्यक है। इन सड़कों के निर्माण से निश्चित तौर पर आवागमन सुगम होगी।
शिलान्यास 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता आशीष कुलदीप ने बताया कि जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी और समय सीमा में सड़क निर्माण का कार्य पूरा किया जाएगा। उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस पहल को ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी उपलब्धि बताया तथा इसके लिए केन्द्र एवं राज्य शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें