Thursday, 16 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
पुरी रथयात्रा में बड़ा हादसा: भगदड़ जैसे हालात में एक श्रद्धालु की मौत, 100 से ज्यादा घायल एक पल की चूक ने छीनी जिंदगी : खेत में काम कर रहे युवक की दर्दनाक मौत, पलटा ट्रैक्टर बना हादसे की वजह 3 मिनट में 2 बार कांपी धरती : गुजरात के कच्छ में भूकंप के तगड़े झटके, लोगों में दहशत शादी का झांसा : रायगढ़ में शादी का वादा कर महिला से ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : CA को बनाया निशाना, मोबाइल हैक कर बैंक खातों से उड़ाए 3.94 लाख रुपए CBSE की नई नीति पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी : तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जस्टिस नागरत्ना ने जताई चिंता पुरी रथयात्रा में बड़ा हादसा: भगदड़ जैसे हालात में एक श्रद्धालु की मौत, 100 से ज्यादा घायल एक पल की चूक ने छीनी जिंदगी : खेत में काम कर रहे युवक की दर्दनाक मौत, पलटा ट्रैक्टर बना हादसे की वजह 3 मिनट में 2 बार कांपी धरती : गुजरात के कच्छ में भूकंप के तगड़े झटके, लोगों में दहशत शादी का झांसा : रायगढ़ में शादी का वादा कर महिला से ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार बड़ी कार्रवाई : CA को बनाया निशाना, मोबाइल हैक कर बैंक खातों से उड़ाए 3.94 लाख रुपए CBSE की नई नीति पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी : तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जस्टिस नागरत्ना ने जताई चिंता
W 𝕏 f
होम बलौदाबाज़ार सुरक्षा पर सवाल : भाटापारा में दिनदहाड़े व्यापारी…
दिनदहाड़े व्यापारी से लूट, बंदूक की बट से हमला कर जेवर लेकर भागे बदमाश
दिनदहाड़े व्यापारी से लूट, बंदूक की बट से हमला कर जेवर लेकर भागे बदमाश
बलौदाबाज़ार

सुरक्षा पर सवाल : भाटापारा में दिनदहाड़े व्यापारी से लूट, बंदूक की बट से हमला कर जेवर लेकर भागे बदमाश

भाटापारा क्षेत्र में चार हथियारबंद बदमाशों ने सराफा व्यापारी को रोककर सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर व्यापारी पर हमला किया गया। पुलिस CCTV के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jul 2026, 05:22 PM
बलौदाबाजार
छत्तीसगढ़ के भाटापारा क्षेत्र में दिनदहाड़े सराफा व्यापारी से लूट की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। चार बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम रोहरा के सराफा व्यापारी बलराम सोनी को हथियार दिखाकर रोक लिया और उनके पास रखे सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। 
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बलराम सोनी अपनी दुकान खोलने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम तरेंगा के बाहर सुनसान मार्ग पर चार बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोपियों ने बंदूक दिखाकर व्यापारी को धमकाया और विरोध करने पर बंदूक की बट से उनके सिर पर हमला कर दिया। 

जेवरात लूटकर फरार हुए आरोपी 

हमले के बाद बदमाश व्यापारी के पास मौजूद सोने-चांदी के आभूषण लेकर मौके से फरार हो गए। घटना में व्यापारी को चोट आई है। वारदात के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में नाकेबंदी की गई है। पुलिस टीम संभावित रास्तों की जांच करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। 

पहले भी हो चुकी है व्यापारियों से लूट 

बताया जा रहा है कि जिस मार्ग पर यह वारदात हुई है, वहां पहले भी सराफा व्यापारियों को निशाना बनाया जा चुका है। कुछ वर्ष पहले इसी रास्ते पर दो सराफा व्यापारियों से लूट की घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। एक बार फिर उसी इलाके में सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना के बाद पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। व्यापारी वर्ग में डर और आक्रोश का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग भी उठ रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें