Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
ED और IT का बड़ा छापा : कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर सुबह-सुबह पहुंची टीम मऊगंज में पट्टे की जमीन को लेकर विवाद : पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया FIR न दर्ज करने का आरोप, SP-IG से न्याय की गुहार पटना में बिहार बंद के दौरान जमकर बवाल : तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात भेजे गए बेऊर जेल आरोपी गिरफ्तार : फर्जी नेशनल परमिट के सहारे दौड़ा रहा था ट्रेलर, 5 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा मालिक अंधविश्वास का कहर : टोनही बताकर परिवार को किया प्रताड़ित, कोर्ट के आदेश पर 23 आरोपियों पर केस ED और IT का बड़ा छापा : कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर सुबह-सुबह पहुंची टीम मऊगंज में पट्टे की जमीन को लेकर विवाद : पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया FIR न दर्ज करने का आरोप, SP-IG से न्याय की गुहार पटना में बिहार बंद के दौरान जमकर बवाल : तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात भेजे गए बेऊर जेल आरोपी गिरफ्तार : फर्जी नेशनल परमिट के सहारे दौड़ा रहा था ट्रेलर, 5 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा मालिक अंधविश्वास का कहर : टोनही बताकर परिवार को किया प्रताड़ित, कोर्ट के आदेश पर 23 आरोपियों पर केस
W 𝕏 f
होम सुशासन तिहार : जरूरतमंदों तक पहुंच रही योजनाओं की…
शिविर में आवासों की चाबी 4 हितग्राहियों को सौंपी गई
शिविर में आवासों की चाबी 4 हितग्राहियों को सौंपी गई

सुशासन तिहार : जरूरतमंदों तक पहुंच रही योजनाओं की सौगात जशपुर में जनसमस्या निवारण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत के जशपुर जिला ग्राम सिमड़ा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 हितग्राहियों को पक्के मकानों की चाबी सौंपी गई। लाभान्वित परिवारों ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 May 2026, 03:16 PM
रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के माध्यम से आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मौके पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

इसी क्रम में  के जशपुर जिला दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिमड़ा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों की चाबी 4 हितग्राहियों को सौंपी गई। लाभान्वित हितग्राहियों में ग्राम सिमड़ा की जेरोम, मयूरचुंदी के बीरबल यादव, करडेगा के टूना राम तथा जगदीश यादव शामिल हैं। पक्के मकान की चाबी पाकर सभी हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

हितग्राहियों ने जताया आभार

हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें बारिश, धूप और अन्य कठिनाइयों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उनका सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का सपना साकार हुआ है और अब वे अपने परिवार के साथ नए घर में सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करेंगे। शासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें