Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर हत्याकांड : WRS कॉलोनी हत्याकांड का खुलासा, 24 घं…
24 घंटे में आरोपी और नाबालिग साथी गिरफ्तार
24 घंटे में आरोपी और नाबालिग साथी गिरफ्तार
रायपुर

हत्याकांड : WRS कॉलोनी हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी और नाबालिग साथी गिरफ्तार

रायपुर के WRS कॉलोनी क्रिकेट मैदान में युवक रूपेश सारथी की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने शराब के नशे में विवाद के बाद पत्थर से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया। जांच के दौरान आरोपियों के वाहन चोरी में शामिल होने का भी खुलासा हुआ।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Jun 2026, 07:25 PM · अपडेट: 01 Jul 2026, 03:33 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित क्रिकेट मैदान के पास मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में एक युवक और उसके नाबालिग साथी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई एक्टिवा के साथ दो चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार 21 जून को डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के क्रिकेट मैदान के समीप एक युवक का शव मिला था। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जांच के दौरान मृतक की पहचान शहीद नगर निवासी 35 वर्षीय रूपेश सारथी के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर गोवर्धन नगर निवासी शिवा सोनानी उर्फ तुषार को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने नाबालिग साथी के साथ वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। 

पुलिस की जांच

पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन आरोपी और उसका साथी शराब के नशे में थे। खमतराई स्थित जीटी कॉम्प्लेक्स के पास किसी बात को लेकर उनका रूपेश सारथी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद दोनों उसे एक्टिवा पर बैठाकर क्रिकेट मैदान के पास ले गए। वहां पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर पत्थर से सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी और उसके नाबालिग साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी वाहन चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। पूछताछ में उन्होंने देवेन्द्र नगर और पुरानी बस्ती क्षेत्र से दो पल्सर मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 1.60 लाख रुपये मूल्य की दोनों बाइक बरामद कर ली हैं। चोरी के मामलों में भी अलग से कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें